Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गर्मियों में इस तरह बचें डीहाइड्रेशन से

Posted by:
Published: Friday, March 16, 2012, 10:38 [IST]

Dehydration Cause Symptoms Aid0204
 

हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। पानी हमारे पाचन, जोड़ों कि क्रिया, स्‍वस्‍थ्‍य त्‍वचा और शरीर की गंदगी को दूर करने का काम करता है। यानी की पानी ही वह मूल आधार है जिसकी वजह से हम जिंदा हैं। अगर शरीर से अधिक पानी बाहर निकल जाए तो हमें डीहाइड्रेशन हो सकता है। इससे हमारे शरीर में मिनरल, जैसे कि सोडियम और पोटैशिम की कमी हो जाती है जिससे मासपेशियों और नसों की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है। आजकल धूप बहुत तेज हो रही है इसलिए अगर आप धूप में ज्यादा निकलेगें तो शरीर में पानी की कमी होगी जिससे आपको डीहाइड्रेशन हो सकता है। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में और भी-

लक्षण

डीहाइड्रेशन का सबसे बड़ा लक्षण है बहुत ज्‍यादा प्‍यास लगना। इसके अलावा, मुहं, आंख और होंठों का सूख जाना, सिरदर्द, थकान, कमजोरी, बेहोशी, मसपेशियां कमजोर होना और धड़कने तेज हो जाना। इसके अलावा ब्‍लड प्रेशर का कम होना और तेज तेज चक्‍कर आना इसके आम लक्षणों में से एक है।

बचाव

इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप खूब खाएं और ढेर सारा पानी पिएं। डॉ कहते हैं कि अगर दिन में 6 से 8 ग्‍लास पानी पिया जाए तो इस समस्‍या से बचा जा सकता है। शरीर में खूब सारा पानी रहे इसलिए आपको मठ्ठा और जूस पीना भी जरुरी है।

वह लोग जो धूप में दिनभर काम करते हैं या फिर वे जो कोई स्पोर्ट खेलते हैं, उन्‍हें खूब सारा पानी पीने की जरुरत होती है। साथ ही जो लोग अस्‍वस्‍थ्‍य हैं और उन्‍हें उल्‍टी या डायरिया हो गया है, जिसमें उनके शरीर से खूब सारा पानी निकल चुका है। उन्‍हें तो खासकर पानी पीना चाहिये।

इसके अलावा हर व्‍यायाम के बाद शरीर को पानी की आवश्‍यकता होती है। गरम मौसम में व्‍यायाम करने से बचना भी चाहिये वरना आप डीहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

English summary
Dehydration occurs when more fluid is lost from the body than is taken in. This causes an imbalance in important minerals, such as sodium and potassium.
Subscribe Newsletter