Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

डबल चिन की परेशानी को ऐसे करें दूर

Posted by:
Published: Monday, July 2, 2012, 10:12 [IST]

आपने कई ऐसे लोगो को देखा होगा जिनकी ठुड्डी पर अत्‍यधिक चर्बी जमी रहती है। इस जमी चर्बी को हम डबल चिन भी कह कर बुलाते हैं। इस समस्‍या के बारे में कई गलतफहमियां लोगो के दिमाग में छाई हुई हैं जिसके बारे में हम आज बात करेंगे। सा‍थ ही यह भी बताएंगे की इस समस्‍या से जूझ रहे लोंगो को क्‍या खाना चाहिये और किस चीज से परहेज करना चाहिये।

कारण -

1. वंशानुगत चेहरे की संरचना- डबल चिन कई परिवारों में पाया जाता है। यहां तक की कई सदस्‍य ऐसे भी होते हैं जो देखने में पतले-दुबले होते हैं लेकिन फिर भी उनके डबल चिन होती है। जीन संभावना अधिक होने के नाते उनके शरीर का फैट ठुड्डी पर जा कर जमा हो जाता है।

2. अतिरिक्त पानी प्रतिधारण- कई गर्भवती महिलाओं में शरीर में अधिक पानी जमा हो जाने की वजह से भी ठुड्डी के सूजन आ जाती है। जिस तरह उनका पूरा शरीर फैल जाता है उसी तरह से इस दौरान डबल चिन भी हो जाना आम बात होती है।

3. मोटापा- अधिक वसा जमने का प्रमुख कारण मोटापा भी होता है। अगर आप ओवरवेट हैं तो पूरे शरीर पर चर्बी जमेगी और जब फैट सेल को शरीर पर और कोई जगह नहीं मिलेगी तो वह चेहरे के नीचे थैली बना कर जमने लगेगा।

4. बुढ़ापा- अत्‍यधिक ठुड्डी होना भी बुढ़ापे की ही देन होती है। यह और कुछ नहीं बल्कि झुर्रियां ही होती हैं। अगर आपके चेहरे पर पहले से ही एक्‍स्‍ट्रा चिन है तो बुढ़े होने तक तो यह और भी बत्‍तर हो जाएगा।

इस एक्‍स्‍ट्रा फैट से छुटकारा पाने के लिये आपको अपनी डाइट पर ध्‍यान रखना होगा और साथ ही व्‍यायाम भी करना होगा। भेजन को सही प्रक्रिया से अगर खाया जाए तो भी फायदा पहुंचता है। भोजन को हमेशा अच्‍छी तरह से चबा-चबा कर खाना चाहिये।

अपनाएं यह डाइट-

1. सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि इस डबल चिन के होने का कारण क्‍या है। उसके बाद अपने डाइट पर ध्‍यान दें। अगर आपकी इस समस्‍या के पीछे अत्‍यधिक पानी का अवरोधन है तो अपनी डाइट से सोडियम और पोटैशियम को हटा दें। इसका यह मतलब की अपने भोजन में कम से कम नमक का प्रयोग करें।

2. अगर आपको लगता है कि यह समस्‍या वंशानुगत है तो शुरुआत से ही अपनी डाइट पर ध्‍यान देना शुरु कर दें। अपनी लाइफस्‍टाइल से जंक फूड और वसा युक्‍त पेय को बिल्‍कुल ना बोल दीजिये।

3. मोटापा भी ठुड्डी के पास वसा इकत्रित होने का आम कारण है। इसलिये अपने शरीर से चर्बी को दूर करने की कोशिश कीजिये जिससे चेहरे के नीचे की चर्बी खुद ही गायब हो जाएगी। ट्रांस फैट और कार्बोहाइड्रेट को बिल्‍कुल ना बोल दीजिये।

English summary
To remove this extra chin from under your face, you must first understand why it is there.To lose the sagging pouch under your face, try the following double chin diet.