Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जलने पर अपनाएं तुरंत यह उपचार

Posted by:
Updated: Wednesday, August 8, 2012, 9:57 [IST]

जब भी कभी हाथ या शरीर का कोई भी हिस्‍सा जल जाए, तो परेशान ना हों। इसके लिये घर पर मौजूद कुछ ऐसे समानों का प्रयोग करें, जिससे व्‍यक्ति को तुरंत ही राहत मिल जाए। बाद में आप डॉक्‍टर के पास जा कर इसका इलाज करवा सकते हैं। आइये जानते हैं कि क्‍या हैं वे सामग्री जिसे आप जलने पर तुरंत ही प्रयोग कर सकती हैं।

immediate burn remedies at home

1. बरफ- अगर हाथ जल जाए तो घर पर आपको इससे बरफ से अच्‍छी और सस्‍ती दवा और कहीं नहीं मिल सकती है। हाथ जलने पर इसे 10-15 मिनट तक के लिये हाथों पर रगड़िये। यह जलन को कम कर के सूजन मिटा देगा। साथ ही दाग भी नहीं होगा।

2. टमाटर- इसमें कुछ ऐसे तत्‍व पाए जाते हैं, जिसको तुरंत लगाने से जले हुए भाग को आराम मिल जाता है। हाथ जल जाने पर एक टमाटर का स्‍लाइस काटे और वह जब तक सूख ना जाए तब तक उसे जले हुए भाग पर लगाए रखें। आप हैरान रह जाएंगे कि आपका हाथ कितनी जल्‍दी सही हो चुका होगा।

3. अंडे की सफेदी- जब स्‍किन जल जाती है तो उसमें बड़ी ही तेजी से जलन होने लगती है। इसी जलन को मिटाने के लिये अंडे़ का सफेद भाग लगाइये और उसे कुछ देर के लिये सूखने दीजिये। इसको कई बार तक लगाना पडे़गा जिससे दर्द चला जाए और दाग ना पडे़।

4. हल्‍दी पेस्‍ट- हल्‍दी में लाजवाब शक्‍ति होती है, वह दर्द को पल भर में सोख लेती है। हल्‍दी को जले हुए भाग पर लगाइये और सूखने दीजिये। जब यह सूख जाए तब इसे धोइये और दुबारा से पेस्‍ट लगाइये। ऐसा बार-बार करने से आपका दर्द तुरंत दूर हो जाएगा।

5. एलो वेरा- यह एक जादुई पौधा है जो कि कई समस्‍याओं में महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा अदा करता है। अगर आपके घर पर एलो वेरा का पौधा है तो उसके पत्‍ते को काट कर अपने जले हुए हिस्‍से पर तुरंत लगा लीजिये। यह आपको जलन से तुरंत ही राहत दिलायेगा क्‍योंकि यह बहुत ठंडा होता है।

6. टूथपेस्‍ट- यह दर्द को बहुत ही अच्‍छी प्रकार से दूर कर देता है। किसी भी जले हुए स्‍थान पर सफेद टूथपेस्‍ट लगा दीजिये और सूखने दीजिये। जरुरत पडने पर आप इसे एक समय में 2-3 बार लगा सकते हैं।

Story first published:  Wednesday, August 8, 2012, 9:56 [IST]
English summary
While major burns require immediate medical attention, minor burns while cooking or putting out a candle can be treated by using these burn remedies at home.