Latest Updates
-
Dhaba Style Chicken Biryani Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा और खुशबूदार स्वाद -
Sawan 2026: सावन में लगेंगे साल के आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं -
Bakra Eid Qurbani Rules: क्या आप जानते हैं ईद पर कुर्बानी से पहले क्यों गिने जाते हैं बकरे के दांत? -
क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा गर्मी? जानिए इसका कारण और राहत पाने के उपाय -
भारत के इस शहर को क्यों कहते हैं 'लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड'? जानें दिलचस्प जवाब और गौरवशाली इतिहास -
गर्मी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी, डायरिया से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
International Tea Day 2026: ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपए, जानें क्या है खासियत -
International Tea Day 2026 Shayari: चाय है सुकून...अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर टी लवर्स को भेजें ये मजेदार शायरी -
Summer Health Tips For Kids: चिलचिलाती धूप और लू से बच्चों को बचाना है तो डाइड में शामिल करें ये 7 चीजें -
Rajasthani Festive Dal Baati Churma Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक राजस्थानी स्वाद
अगर आप भी लेते हैं हॉट शावर... हो सकते हैं इसके ये नुकसान
पुरुषों के लिये कोल्ड शॉवर ही सबसे अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, मर्दों को हॉट शॉवर लेने का मौका कम ही मिलता है। उन्हें बेहतर फर्टिलिटी, ताकत और इम्युनिटी का मज़ा लेना अच्छी तरह से आता है।
हॉट शॉवर और कोल्ड शॉवर, दोनों के ही अपने अलग-अलग फायदे होते हैं। लेकिन फिर भी अगर आपको इन दोनों में से कोई एक चुनने के लिए कहा जाए तो आप कोल्ड शॉवर को ही चुनेंगें, खासतौर पर पुरुषों को कोल्ड शॉवर ही पसंद आता है।
पुरुषों के लिये कोल्ड शॉवर ही सबसे अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, मर्दों को हॉट शॉवर लेने का मौका कम ही मिलता है। उन्हें बेहतर फर्टिलिटी, ताकत और इम्युनिटी का मज़ा लेना अच्छी तरह से आता है।
अगर आप भी अकसर हॉट और कोल्ड शॉवर के बीच कंफ्यूज़ रहते हैं तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से क्या बेहतर है।

हॉट शॉवर का पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर
हॉट शॉवर का पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है। गर्म पानी से स्पर्म कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं कोल्ड शॉवर लेने से मर्दों के स्प र्म कांउट में इज़ाफा हो सकता है। स्पर्म कोशिकाएं गर्माहट सहन नहीं कर पाती हैं। इसलिए पुरुषों को हॉट शॉवर की जगह कोल्ड शॉवर ही लेना चाहिए।

कार्डिएक का खतरा
एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि ठंडे मौसम में गर्म पानी से नहाने से दिल की सेहत को खतरा रहता है। ठंडे मौसम में गर्म पानी से नहाने से कार्डिएक का खतरा भी बना रहता है।

त्वचा खुश्क हो जाती है
गर्म पानी का असर त्वचा के मॉइश्चर पर भी पड़ता है। इससे त्वचा खुश्क, फटी हुई और डैमेज हो जाती है।

इम्युनिटी पॉवर बढ़ती है
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि कोल्ड शॉवर से इम्युनिटी पॉवर बढ़ती है। वहीं दूसरी ओर शराब या किसी भी तरह की नशीली वस्तु का सेवन करने के बाद हॉट शॉवर लेना और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है। वहीं इसके कुछ तत्व रक्तचाप और ह्रदय को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

दिल में रक्तप्रवाह होने में दिक्कत आती है
हॉट शॉवर लेने से ब्लड प्रेशर के स्तर में अचानक बदलाव आने की संभावना रहती है। गर्म पानी से नहाने की वजह से दिल में रक्तप्रवाह होने में दिक्कत आती है। इस वजह से कार्डियोवस्कुलर संबंधी दिक्कत भी हो सकती है।

हॉट शॉवर लेने से चक्कर आने की भी शिकायत
कुछ लोगों को हॉट शॉवर लेने से चक्कर आने की भी शिकायत हो सकती है। रक्तचाप के स्तर में बदलाव आने की वजह से कभी-कभी चक्कर भी आ सकते हैं।

खाने के तुरंत बाद हॉट शॉवर न लें
रक्तवाही तंत्र यानि सर्कुलेट्री सिस्टम में बदलान आने के कारण जी मितली की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए खाने के तुरंत बाद हॉट शॉवर न लें तो ही बेहतर होगा। इस वजह से आपको उल्टी भी आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications