Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

महिलाओं में हार्मोन संबंधी समस्याओं के लिए आहार

Posted by:
Published: Saturday, July 7, 2012, 14:44 [IST]

आजकल हार्मोन की समस्‍या बिल्‍कुल आम हो चुकी है। यह किसी भी महिला को कभी भी हो सकती है। तनाव भरी जिंदगी, काम का प्रेशर और हनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल की वजह से अक्‍सर शरीर को असंतुलित हार्मोन का शिकार होना पड़ जाता है। इस का परिणाम विशेष रूप से उन महिलाओं को झेलना पड़ता है जिनका हार्मोन हर महीने उनके मासिक धर्म चक्र के कारण बिगड़ा रहता है। लेनिक अच्‍छी खबर यह है कि आपकी इस हार्मोनल समस्‍या, जैसे की अनियमित पीरियड्स, क्रैम्प और हेवी ब्‍लीडिंग को केवल सही आहार खा कर ठीक किया जा सकता है।

foods cure women s hormonal problem

 खाएं ये फूड्स :

1. मैन्‍स्‍ट्रल क्रैंप के लिये कैल्‍शियम- पीरियड के समय दर्द होने की बहुत सारी वजहें होती हैं। इसमें मुख्य कारण तो गर्भाशय की मासपेशियों के खिचाव के ही कारण होता है। इसमें आप ज्‍यादा कुछ नहीं कर सकती लेकिन अपने आहार में कैल्‍शियम शामिल करने से आपका दर्द आधा हो जाएगा। दही, दूध्‍ा, चीज खाने से गर्भाशय को शांत करता है।

2. हेवी ब्‍लीडिंग पर आयरन- महिलाओं में हेवी ब्‍लीडिंग होनी आम बात हो चुकी है। इसका साफ-साफ कारण है कि शरीर में आयरन बहुत ही कम मात्रा में है। यह तब भी हो सकता है, जब ओवरी में सिस्‍ट हो गई हो, जिसका परिणाम हार्मोन के स्तर में बढौत्‍तरी है। ज्‍यादा ब्‍लीडिंग होने से शरीर में आयर की मात्रा कम हो जाती है। इसलिये ऐसे आहार यानी की मटन, चिकन, अंडा और हरी पत्‍तेदार सब्‍जियों का सेवन करें। इससे कुछ महीनों के बाद आपके पीरियड्स सामान्‍य होने लगेंगे।

3. हॉट फ्लैश पर सूपर फूड- यदि आप रजोनिवृत्ति के नजदीक आ रहीं हैं और आपके पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं, तो आप वास्‍तव में जानती होगी कि हॉट फ्लैश क्‍या होता है। एस्‍ट्रोजन में अचानक गिरावट आने पर शरीर का टम्‍परेचर अनकंट्रोल हो जाने से आपको अजीब सा अनुभव होता होगा। मायो क्‍लीनिक के अनुसार, रोजाना मुठ्ठी भर फ्लैक सीड यानी सन बीज, खाने की वजह से रजोनिवृत्ति के पहले की समस्‍या 66 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

4. मूड में बदलाव पर आलू- मावारी के समय जो तनाव होता है उसे यह आलू ठीक कर देता है। इस दौरान दिमाग हाई हार्मोन का उत्‍पादन करता है जिस वजह से आप चिंतित और बेचैन महसूस करती हैं। आलू में अमीनो एसिड पाया जाता है जो उस हार्मोन को कंट्रोल करता है।

English summary
Hormonal problems are just as common as sneezing these days. Here are some of the commonest hormonal problems that women face and the foods to cure them.
Subscribe Newsletter