बदलाव हमारी जिन्दगी के लिये अच्छा माना जाता है। अगर घर पर कुछ बदलाव लाए जाएं तो हमारे मूड में पॉजिटिव बदलाव आता है। अगर आपके घर पर बेड़ शीट है, तो उसे फेंकने की बजाए उससे अपने घर और कमरों को सजाइये। कॉटन, साटिन या सिल्क बेड शीट से कमरा अगर सजाया जाएगा, तो देखने वाले भी कहेंगे की भाई वाह क्या बाता है।

1. विंडो कर्टन - अगर आपके पास ऐसी कोई बेड शीट है, जिसमें फूल-पत्तियां बनी हैं। तो उसे गर्मियों में खिड़की पर लगाने के लिये प्रयोग करें। अपनी खिड़की का नाप लें और फिर बेड शीट को काट कर सी लें।
2. आयरन बोर्ड कवर - किसी भी आयरन बोर्ड को पुरानी बेड शीट से कवर करना एक बहुत ही अच्छा आइडिया हो सकता है। कोई भी कॉटन की बेड शीट ले और फिर उसे बोर्ड पर पिन लगा कर फंसा दें। अगर हो सके तो गहरे रंग की बेड शीट का भी प्रयोग कर सकती हैं।
3. कुशन कवर - क्या आपके पास साटिन या फिर सिल्क की पुरानी बेड शीट है? अगर हां, तो क्यों ना इससे अपने घर के लिये कुशन कवर ही बना लिया जाए। अपनी पुरानी बेड शीट को किसी टेलर के पास ले जाइये और उसे कुशन कवर बनाने के लिये दीजिये। चाहें तो उस पर बीड़ या शीशे से भी काम करवा सकती हैं।
4. टेबल कवर - सेंटर टेबल या फिर स्टडी टेबल को बेड शीट से सजा सकती हैं। एक कॉटन बेड शीट लें और उसे अपनी टेबल की साइज के अनुसार काट लीजिये और फिर किनारे की ओर सिल लीजिये। अपनी क्रियेटिविटी दिखाइये और उस पर लेस या झालर लगाइये।
5. लॉन्ड्री बैग - गंदे कपड़ो को स्टोर करने के लिये आप बोरी नुमा एक लॉन्ड्री बैग बना सकती हैं। यह देखने में भी बिल्कुल खराब नहीं लगेगी। ऐसा लगेगा मानों कमरे में कोई सुंदर सी चीज सजायी गई है।



















