Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नाइट बल्‍ब से झलकाएं अपनी क्रियेटिविटी

Posted by:
Published: Thursday, July 5, 2012, 14:12 [IST]

हो सकता है कि आप नाइट बल्‍ब को केवल रात में सोते समय अपने कमरे को रौशन करने के लिये ही इस्‍तमाल करते होंगे। लेकिन इन नाइट बल्‍बों के कई अन्‍य उपयोग भी हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आप चाहें तो इन नाइट बल्‍बों के साथ थोड़ा क्रियेटिविटी दिखा कर सबकी तारीफें बटोर सकते हैं। अगर जानना है कैसे, तो आइये पढ़ते हैं कुछ ट्रिक्‍स-

creative uses a night bulb

1. सफेद नाइट बल्‍ब- घर में पड़े 14-15 सफेद बल्‍ब को छोटे से बॉल या फिर सितारे की तरह शेप दे दीजिये। इसके लिये अपने इलेक्‍ट्रीशियन की मदद मांगे। वह सारे बल्‍बों को इकठ्ठा कर के जोड़ देगा। जब यह तैयार हो जाए तब इन बल्‍बों के सितारे को अपनी बालकनी या फिर ड्राइंग रूम में सबसे ऊपर लगाएं। जब यह जलेगा तो सच-मुच बहुत खूबसूरत लगेगा।

2. काला नाइट बल्‍ब- अगर आप अपने घर पर थोड़ा डरावना माहौल बनाना या फिर हैलोवीन पार्टी करने वाली हों, तो बस इन काले बल्‍बो से कमरा रौशन कर दें। काले रंग वाली लाइट से अल्‍ट्रावॉइलेट किरणे पैदा होती हैं, जिन्‍हें हमारी आंखे नहीं देख पाती। अगर आपके घर में फ्लोरेसेंट पोस्‍टर या शो पीस हैं, तो वह चमक उठेगे।

3. ब्‍लू नाइट बल्‍ब- किसी भी कमरे में नीले रंग की रौशनी बहुत ही सुंदर माहौल बनाती है। यह आपके बेड़ रूम के लिये सबसे उत्‍तम मानी जाती हैं। अगर आपके घर में ही बार है तो उसके काउंटर पर नीली बत्‍ती लगा दें। इसके अलावा अगर घर पर पार्टी है तो भी आप नीली बत्‍ती से पब जैसा माहौल बना सकते हैं।

4. लाल नाइट बल्‍ब- अगर आपको फोटो खींचने का शौक है, तो आप अपने घर पर फोटो स्‍टूडियो खोल सकते हैं। लाल रंग की रौशनी में फोटो डेवलप की जाती है।

English summary
You can go creative with a variety of night bulbs. Going creative with light is very easy if you follow the following tricks.