Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अपने पेइंग गेस्‍ट रूम को ऐसे करें अरेंज

Posted by:
Published: Tuesday, June 26, 2012, 16:17 [IST]

आजकल अलग-अगल शहरों से आए युवाओं में पेइंग गेस्‍ट रूम में रहने का अलग सा ही ट्रेंड चल गया है। चाहें पढ़ने वाले हों या फिर काम करने वाले युवा, अपनी फेमिली के साथ रहने के बजाएं पीजी में रहना ज्‍यादा पसंद करते हैं। जहां भी जाएं आपको अपना रूम अपनी सुविधा के अनुसार सजाना और अरेंज करना ही पड़ेगा। इसलिये आज हम आपको बताएंगे कि अपने पीजी रूम को किस ढंग से सजाया जाए-

how arrange paying guest room

किस तरह से अरेंज करें रूम को?

1. सबसे पहले रूम में कितनी जगह है वह देख लें। इसके बाद उसे जरुरत के हिसाब से बांट लें। उदाहरण के तौर पर यदि आपको स्‍टडी टेबल चाहिये और उसके किनारे किताब रखने के लिये कबर्ड, तो अपने दिमाग में एक नक्‍शा तैयार कर लें कि कौन सा सामान कहां रखना है।

2. बेड कहां रखा हैं? अपने बेड को कभी भी खिड़की के पास सटा कर ना रखें। उसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर पढ़ने के लिये अच्‍छी रौशनी आती हो और आप जहां आराम से फैल कर सो सकें।

3. दी गई अलमारी चेक कर लें। अपने सारे कपड़ों को संभाल कर अलमारी में सजा लें। इसके बाद आपके जितने भी जरुरी पेपर वगैरह हों उसे भी ठीक प्रकार से लौकर में रखें। इसके साथ ही अपनी जरुरत की किताबों और मैगजीनों को सामने ही रखें जिससे उन्‍हें लेते वक्‍त आपकी अरेंजमेंट खराब ना हो।

4. अपने बैग को खाली कर के जब भी उसे टांड़ पर रखना हो तो उसे एक बड़ी सी पन्‍नी या अखबार से लपेट कर ही रखें। इससे उस पर धूल-मिट्टी नहीं जमेगी और वह हमेशा साफ रहेगा।

5. कमरे में एक ऐसी जगह जरुर होनी चाहिये जहां पर आप बाहर से आते ही अपना बैग और घड़ी रख सकें।

कैसे सजाएं पीजी को?
1. यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने रूम को सजाते हैं या नहीं क्‍योंकि इसमें आपको ज्‍यादा दिनों तक नहीं रहना है। इसलिये बेकार के पैसे बरबाद करने से कोई फायदा नहीं होगा।

2. आप अपनी कोई भी खाली पड़ी दीवाल को एक वॉल क्‍लॉक के जरिये सजा सकते हैं। इसके अलावा अपनी फेमिली वा फ्रेंड्स की फोटो लगा सकते हैं।

3. थोड़ा सा ड्रेमेटिक इफेक्‍ट लाने के लिये आप अपनी स्‍टडी टेबल पर एक टेबल लैंप लगा सकते हैं।

4. अपनी खिड़कियों को ब्राइट रंग के पर्दों से सजाएं। इससे आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी और आपको अपने घर जैसा भी महसूस होगा।

English summary
Staying as a paying guest has become a common trend among the youth. Wherever you go, you have to arrange your room.If you are planning to shift as a paying guest, keep these points in mind.