Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गमले में कैसे उगाए घास?

Posted by:
Published: Thursday, June 7, 2012, 10:45 [IST]

अगर आप आपार्टमेंट में रहते हैं और आपको घास लगाने का बहुत शौक है, लेकिन कमरे में इस तरह की सुविधा न होने से आप मन मार कर रह जाते हैं, तो हम बताएंगे कि आप किस तरह से छोटे से गमले में घास उगा सकते हैं। इस तरह आपको अपना मन भी नहीं मारना पड़ेगा और आप रोज-रोज अपने कमरे में हरियाली देख पाएंगे।

how grow grass a container

ऐसे उगाए घास -

1. सबसे अच्‍छे बीज का चुनाव करें। आप चाहें तो वीट ग्रास, राई ग्रास या फिर फूलों वाली घास के बीज का चुनाव कर सकते हैं। ध्‍यान रहे कि बीज सूखी हो न कि गीली।

2. गमले का चुनाव अपनी पसंद से करें। घास को उगाने के लिये शीशे और मेटल के कंटेनर सबसे अच्‍छे माने जाते हैं। आप मिट्टी के गमले भी ले सकते हैं लेकिन उसमें सही आकार का छेद होना जरुरी है।

3. घास लगाने से पहले गमले के अंदर कुद पत्‍थर रखें जिससे गमले में अधिक पानी न ठहरे और वह छेद के दा्रा निकल जाए। इससे घास की जड़े सड़ेंगी नहीं और घास हरी-भरी रहेगी।

4. घास हमेशा मिट्टी के ऊपर ही उगती हैं और इनकी जड़ें नीचे मिट्टी तक नहीं पहुंच पाती। इसलिये कोशिश करें कि गमले में तीन इंच तक मिट्टी पड़े और मिट्टी के बीच में कोई खाली जगह न बचे।

5. ध्‍यान रहे कि मिट्टी में बहुत ज्‍यादा नमी या फिर जैविक खाद न रहे। इससे मिट्टी को ज्‍यादा पानी की जरुरत पड़ने लगती है और यह घास के लिये बिल्‍कुल भी फायदेमंद नहीं है।

6. घास की बीज को बहुत ज्‍यादा अंदर मिट्टी में डालें वरना उनको ऊपर तक आने में बहुत समय लगेगा।

7. घास को पानी देने के लिये स्‍प्रे केन का प्रयोग करें। इससे पानी बौछार की तरह घास के हर कोने-कोने पर अच्‍छे से पड़ जाता है। और घास की पानी की जरुरत भी पूरी हो जाती है।

8. अपने घास के गमले को तेज धूप में रखने से बचाएं क्‍योंकि इन्‍हें बहुत ही सीमित रौशनी की जरुरत पड़ती है। इनको छांव में रखें जहां पर कम धूप आए।

English summary
You can grow grass in a container. Here are the easy steps to cultivate grass in a container.
Subscribe Newsletter