Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बगीचा बनाएं पेट्स फ्रेंडली

Posted by:
Published: Wednesday, June 6, 2012, 9:59 [IST]

घर में अगर प्‍यारा सा डॉगी है तो आप खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन वही डॉगी जब आपके बगीचे का नुक्‍सान पहुंचाता होगा तो आपको गुस्‍सा भी आता होगा। कभी घास खराब हो गई तो कभी गमले तोड़ दिये। ऐसे में जानते हैं कि कैसे बना सकते हैं अपने बगीचे को पेट्स फ्रेंडली।

how make pet friendly garden

1. बडे़ पौधे लगाएं- जिस तरह लोगो को घर में सुकून मिलता है वैसे ही जानवरों को खुले मैदान, पेड़-पौधों के बीच में रहना पसंद होता है। पालतू कुत्‍ते बिल्‍लियां उन्‍हीं पौधों को नुक्‍सान पहुंचाते हैं जो उन्‍हीं के बराबर हों। ऐसी स्‍थति न पैदा हो इसलिये बगीचे में हमेशा बड़े पेड़ लगाएं। अगर पौधे छोटे हों तो एक रैक बना कर उन्‍हें ऊंचाई पर रखें।

2. बनाएं कोना- बगीचे में एक कोना अपने पेट्स के लिये भी बनाएं। उस जगह पर मिट्टी और रेट को मिला कर एक टीला बना लें। शाम के वक्‍त यह आपके पेट्स के लिये उछलने-कूदने का प्‍वाइंट बन सकता है। इन्‍हें खोदना और खेलना आपके पेट्स के लिये भी मनोरंजक होगा।

3. कीटनाशक का प्रयोग कम करें- बागीचे में ज्‍यादा कीटनाशक आपके पेट्स और आपके बच्‍चे, दोनों के लिये नुकसानदायक है। इसके लिये घरेलू खाद और हल्‍के असर वाले कीटनाशक का प्रयोग करें।

4. एक घर बनाएं- आप अपने पालतू कुत्‍ते के लिये बागीचे में एक छोटा घर बना सकते हैं। इस घर में आप अपने पेट्स के लिये कुछ खिलौने भी रख सकते हैं, जैसे बॉल, ट्यूब। यकीन मानिये इसके खेलकर आपके पेट्स काफी खुश हो जाएंगे। आप चाहें तो घर के पास में एक छोटा सा तालाब भी बना सकते हैं।

5. दें थोड़ी ट्रेनिंग- अपने पेट्स को थोड़ी ट्रेनिंग दें। उन्‍हें शौच करने की सही जगह दिखाएं। इससे उनमें अच्‍छी आदतों को बढ़ावा मिलेगा और आपका बागीचा भी साफ-सुथरा रहेगा।

English summary
You want your dog to not destroy your garden just how you want your garden to not harm your dog. Lets Know How to make pet friendly garden.