Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

किचन गार्डन: उगाइये और मजे से खाइये

Posted by:
Published: Tuesday, June 19, 2012, 10:23 [IST]

आपकी रसोई के बगीचे का केवल एक ही मक्‍सद होना चाहिये और वह है, उगाइये और मजे से खाइये। किचन कार्डन घर के अन्‍य गर्डन से थोड़ा अलग होता है। यह ऐसा बगीचा होता है जिसमें आप वह सब्‍जी उगाते हैं जिसे आप खुद किचन में प्रयोग कर सकते हैं। यह दो प्रकार से बनाये जाते हैं, पहला अंदर और दूसरा बाहर।

make your own kitchen garden

बाहरी रसोई बगीचा -

पहले एक ज़मीन लें जहां अच्‍छी मात्रा में धूप आती हो और एक नाली हो। फिर उस जमीन को बराबर भागो में बांट लें, जिसमें आप फल या सब्‍जी उगा सके। साथ ही उसमें आप अपने मन-पसंद की जड़ी-बूटी भी उगा सकते हैं। इसके अलावा रसोई का कचरा जैविक खाद के रूप में भी इस्तमाल किया जा सकता है। बाहरी किचन गार्डेन को आप छोटी जगह में भी बाना सकते हैं, यह जगह आप के घर के पीछे भी हो सकती है। यह खूबसूरत ही नहीं बल्कि बहुत किफायती भी साबित हो सकता है क्‍योंकि आज सब्जी के दाम आसमान छूने लग गए हैं।

इनडोर रसोई बगीचा -

अगर आपके घर पर बगीचा बनाने की जगह ना हो तो आप किचन की खिड़की पर भी बगीचा बाना सकते हैं। साथ ही इसका रख रखाव भी बहुत आसन होता है। आप को रोज़-रोज़ अलग से पानी देने की जरुरत नहीं होगी आप इसमें रसोई का पानी भी डाल सकती हैं। साथ ही रसोई का कचरा, जैसे सब्जी के छिलके आदि को कूड़े दान में फेकने से अच्‍छा है की आप गमले में डाल दें। यहाँ खाद की तरह काम करेगा। पोधे जो आप अपने रसोई बगीचे में उगा सकते है :

टमाटर: टमाटर को हम बहुत आसानी से उगा सकते हैं। बस इनके बीज को गमले में डाल दीजिये और यह कुछ दिनों के बाद अंकुरित होने लगेगे।

स्‍ट्रॉबेरी: यह केवल खूबसूरत सा दिखने वाला पौधा ही नहीं है बल्कि बहुत काम भी आता है। इस स्‍वादिष्‍ट फल को लगाने से इसे बच्‍चे तो चावा से खाएंगे ही साथ में इसे त्वचा की देखभाल के लिए भी इस्तमाल किया जाता सकता है।

बैंगन: बैंगन उगाइये क्‍योंकि यह न केवल पकाने में ही इस्तमाल नहीं होता है बल्कि जब इसमें फल आते हैं तो भी यह बहुत खूबसूरत लगता है।

मिर्च: मिर्च जो हर किस्म के खाने में इस्तमाल होती है, तो क्यों ना हम इसे बहार से ख़रीदे की बजाय इसे अपने बागीचे में ही उगाएं और अपने पैसे खर्च होने से बचायें।

गाजर: गाजर बहुत बहुमूल्य सब्जी है। यह खाने में ही नहीं बल्कि इसे चहरे पर भी लगा सकते हैं। गाजर में बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं, इससे आंतों की सफाई भी होती है।

ऐसे बहुत से और भी पौधे हैं जो आप अपने रसोई के बगीचे में उगा सकते हैं, जैसे लहसुन, तुलसी, गोभी, अजवायन के फूल, पालक, सलाद पत्ता, अदरक, मटर आदि। इन पौधों को उगाइये और बानाइये आपना रोसोई बागीच।

English summary
Kitchen garden essentially means a garden where you can grow food items that you can use in your kitchen. It can either be located outdoors or indoors.
Subscribe Newsletter