Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सर्दियों में उगाएं यह पांच सब्जिंया

Posted by:
Published: Friday, January 20, 2012, 12:18 [IST]

Vegetables Grow Winter Aid0204
 

यह सर्दियों का मौसम है और ऐसे में बगीचे को नया लुक देने के लिए कुछ नए पौधों की जरूरत होती है। सर्दियों का मौसम सब्जियों और फलों का सीजन होता है। आप घर पर भी सब्जियां उगा सकते हैं। चलिए डालते हैं उन सब्जियों पर एक नजर, जिन्‍हें सर्दियों में आप अपने आंगन में उगा सकते हैं।

सर्दियों में उगाने के लिए सब्जियां

1. मटर: बसंत के मौसम में मटर की सब्‍जी के लिए आप इस समय मटर उगा सकते हैं। जमीन को खोदें और मटर के बीज को जमीन के एक इंच अंदर बोएं। आप मटर के बीज को खड़ी और लेटी हुई लाइनों में लगा सकते हैं। यह आपके बाग में उपलब्‍ध जगह पर निर्भर करता है। मटर के दानों का सूप और सलाद में इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बीज को सही से उगाने के लिए मटर को गीले कपड़े में रखें और जब यह अंकुरित होने लगे तो इसे बो दें।

2. साग: यह सर्दियों में आसानी से उगाई जाने वाली सब्‍जी है। आप इस महंगी सब्‍जी को आसानी से घर पर उगा सकते हैं और बिना ज्‍यादा खर्च किए आसानी से इस सब्‍जी के लाभ ले सकते हैं। आप इसके बीज को गीली मिट्टी में बो सकते हैं पर इसके पुराने बीज न बोएं।

3. बन्‍द गोभी: बन्‍द गोभी को सर्दियों के मौसम में आप आसानी से अपने घर के बगीचे में उगा सकते हैं। यह बहुत ही गुणकारी पत्‍तेदार सब्‍जी है। पत्‍तेदार गोभी के पौधों को 10 इंच की दूरी पर बोएं। गोभी के पेड़ कड़क ठंड और बर्फ में भी आसानी से पैदा की जा सकती है। इसके पौधों को ऐसी जगह लगाएं जहां उन्‍हें सूरज की पूरी धूप मिले और मौसम गर्म नहीं होना चाहिए।

4. पालक: यह हरी पत्‍तेदार सब्‍जी आसानी से बाग में उगाई जा सकती है। यह सब्‍जी सर्दियों में सबसे बेहतर तरीके से उगाई जा सकती है। तो आप इंतजार किस चीज का कर रहे हैं। अगर आप अभी अभी इसके बीज बो देंगे तो यह 4 से 6 हफ्ते के अंदर तैयार हो जाएगा। पत्‍तों में कीड़े लग सकते हैं इसलिए सावधान रहें। पत्‍तों पर हमेशा कीटनाशक डालते रहें जिससे कि पत्तियां हरी रहें।

5. प्‍याज: हरे प्‍याज से ही आपकी कोई भी खाने वाली डिश में जायका बढ़ता है। प्‍याज की गांठ बनने से पहले इसकी पत्तियों का इस्‍तेमाल सब्‍जी में न करें वरना इसका स्‍वाद आपको मीठा लगेगा। इस हरी सब्‍जी को आप बगीचे के अलावा पॉट में भी उगा सकते हैं। पेड़ को लगाकर उन्‍हें हफ्ते में कम से कम दो बार पानी जरूरी डालें।

ये पांच सबसे अहम सब्जियां हैं जिन्‍हें आप आसानी से अपने बगीचे में उगा सकते हैं। इसके अलावा गाजर, हरी पत्‍तेदार सब्जियां, फूलगोभी, धनिया, टमाटर और लहसुन को सर्दियों के मौसम में उगाया जा सकता है।

English summary
Its winter time and the garden needs some fresh new plants for the new look. Winter is the season of vegetables and fruits. You can grow vegetables at home too! Take a look at the vegetables which you can grow in winter.