कपड़ो की तरह ही हमारे हैंडबैग और पर्स को भी सफाई की बहुत जरुरत होती है वरना उसमें से बदबू आने लगती है। पर्स को धुलने के अलावा भी कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनपर खास ध्यान देने की जरुरत होती है। जैसे की आप अपने पर्स को किस तरह से ऑर्गनाइज़ करके रखती हैं। आज हम इसी बात पर चर्चा करेगें कि पर्स को किस तरह से साफ और संगठित करके रखा जाए।
पर्स को साफ करने का आसान तरीका-
1. अपने पर्स या बैग से पूरा सामान निकाल लें और अगर वह फैबरिक का बना हुआ है तो उसे किसी हल्के साबुन वाले घोल से धोलें। उसे धूप की बजाए शेड में सुखाएं जिससे वह खराब न हो।
2. अगर बैग कपड़े का नहीं बना है तो आप उसे वैक्यूम क्लीनर से साफ करके बाहर सूरज में सुखा सकते हैं। बैक के अंदर की छोटी छोटी पॉकेट को साफ करना बिल्कुल भी न भूलें। अगर बैग लेदर का है तो उसे सूती कपड़े से ही साफ कर लें। पर अगर बैग सिल्क या वेल्वेट का बना हुआ है तो उसे ड्रायक्लीनर को ही दें।
3. बैग में से छोटे-छोटे टुकड़ों को साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्तमाल करें। बैग में कभी भी पैसों को सीधे ना डालें वरना आपके बैग की लाइनिंग खराब हो सकती है और बैग अंदर से फट सकता है। पैसे को हमेशा छोटे पर्स में अलग से रखें।
4. हमेशा ही आयताकार पर्स खरीदें जिससे जरुरत के रुपये और पैसे सामने ही दिख जाएं और उन्हें ढूडने की जरुरत न पडे।
5. अगर पर्स में बदबू आने लगे तो पर्स के किसी ऐसे कोने में एक चदंन और लेवेंडर पाउडर का सील बंद पैकेट रखें जो आप इस्तमाल न करती हों।
6. अगर आप पर्स का इस्तमाल नहीं कर रहीं हैं तो उसे किसी पेपर बैग या पॉलीथीन में सम्भाल कर रख दें। साथ ही पर्स को समय समय पर धूप दिखाना न भूलें।