टीवी और कंप्‍यूटर के स्‍क्रीन से हटाएं स्‍क्रैच

Remove scratches
एक छोटा सा स्‍क्रैच या दाग भी आपकी टीवी और कंप्‍यूटर की शान में गुस्‍ताखी कर सकता है। बड़े मन से लिया गया टीवी या कंप्‍यूटर में अगर गल्‍ती से भी स्‍क्रैच या दाग धब्‍बे पड़ जाएं तो मन दुखी हो जाता है। दाग धब्‍बों को तो हम बड़ी आसानी से मिटा सकते हैं पर स्‍क्रैच को मिटाने का तो हम सोंच भी नहीं सकते। पर आज हम आपको टीवी और कंप्‍यूटर से स्‍क्रैच हटाने के कुछ आसान टिप्‍स बताएगें जिन्‍हें आप आराम से लागू कर सकते हैं।

स्‍क्रैच हटाने के टिप्‍स :

1. एक सूती कपड़ा लीजिए और उसे आइसोप्रोपाइल अल्‍कोहल में डुबो दीजिए। इसके बाद इसी कपड़े में प्रेट्रोलियम जैली लगा कर इसको उस स्‍थान पर रगडि़ये जहां पर स्‍क्रैच लगा हों। यह स्‍क्रैच लगे हुए स्‍थान को आसानी से ढ़क लेगा और वह दिखेगा भी नहीं।

2. पेंसिल इरेज़र भी एक अच्‍छा उपाय है स्‍क्रैच को दूर करने का। अपनी टीवी या कंप्‍यूटर पर रबर को हल्‍के हाथों से रगडिये और देखिए कि स्‍क्रैच कहां गायब हो जाते हैं। ध्‍यान रहे कि रबर को हल्‍के हाथों से ही रगड़े वरना स्‍क्रीन पर निशान पड़ सकते हैं।

3. अपने हाथों में थोडा सा टूथपेस्‍ट लें और उसे स्‍क्रीन के स्‍क्रैच पर 15 मिनट तक रगड़े और छोड़ दें। स्‍क्रैच गायब हो जाएगें।

4. साफ कपड़े को डिस्टिल वॉटर में भिगोएं और उससे स्‍क्रीन को रगड़े। इससे स्‍क्रीन साफ होगी और स्‍क्रैच भी दूर होगा।

5. पानी में डाइल्‍यूटेड आइसोप्रोपाइल अल्‍कोहल को मिलाएं। और फिर किसी कपड़े के कोने को उस घोल में डुबो कर स्‍क्रीन पर लगे स्‍क्रैच पर रगडें। यह आपको 10 मिनट तक लगातार करना पडेगा।

6. सबसे आखिर में आपको एक स्‍क्रैच किट लेनी पडेगी जो मार्केट में आसानी से उपलब्‍ध है। इससे स्‍क्रैच बड़ी ही आसानी के साथ चले जाते हैं।

User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.