Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कोला के इस्‍तमाल से करें सफाई

Posted by:
Published: Saturday, August 4, 2012, 15:28 [IST]

Uses Cola Cleaning
 

क्‍या आपने कभी कोला पीने के अलावा भी इससे कुछ करने के बारे में सोचा है। इसको पीने के अलावा भी बहुत सी चीजों में काम आ सकता है। कोला से घर तथा समानों की सफाई बड़े ही अच्‍छी ढंग से हो सकती है। तो अब आप जब भी कोला पीजियेगा, तो उसमें से थोड़ा कोला घर की सफाई करने के लिये रख लीजियेगा। चलिये जानते हैं कि हम इससे क्‍या-क्‍या समान साफ कर सकते हैं।

करें इन्‍हें साफ-

1. जले पैन की सफाई- जले हुए पैन में कोला डालिये और उसे गैस पर रख कर ढंक दीजिये। गैस को बिल्‍कुल धीमा कर दीजिये और 20 मिनट बाद बंद कर दीजिये। अब पैन को नीचे उतारिये और उसे स्‍क्रब कीजिये। अब देखिये कि आपका पैन बिना महनक के कितना साफ हो चुका होगा।

2. धब्‍बो की सफाई- अगर कपड़ों पर दाग लगे हैं, जो ठीक प्रकार से साफ नहीं पा रहे हैं, तो बाल्‍टी में एक केन कोला डाल कर साथ में सर्फ डाल कर साफ कीजिये। अगर कपड़े पर से खून के दाग साफ करना हो, तो उस पर डायरेक्‍ट कोला डालिये और थोडी देर के लिये रहने दीजिये। फिर उसे सर्फ के पानी से धो लीजिये।

3. टॉयलेट की सफाई- कोला के प्रयोग से आप अपने बाथरूम का बाथटब, सिंक और टॉयलेट पॉट बड़ी ही आराम के साथ साफ कर सकते हैं। इन चीजों पर कोला उडेल दें और 20-30 मिनट तक के लिये रहने दें। उसके बाद टॉयलेअ ब्रश ले कर रगड़ दें और फ्लश चला दें।

4. जंग की सफाई- कोला से आप मेटल के समानों से जगं को साफ कर सकते हैं। बस करना सिर्फ यह होगा, कि रातभर कोला में जंग लगे मेटल के समान को भिगो दें और फिर सुबह उसे ब्रश से रगड कर साफ कर लें। इससे मेटल के समान पर एक अलग सी ही चमक आ जाएगी।

5. शीशे की सफाई- कार तथा घर की खिड़कियों को आप आराम से कोला से साफ कर सकते हैं। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड, गंदगी को काट देता है। इसको साफ करने के लिये कोला को शीशे पर डालिये और किसी गीले कपड़े से पोंछ दीजिये। फिर देखिये कि आपका शीशा कितना साफ हो जाता है।

English summary
Have you thought of doing any thing else with cola other than just drinking it? Cola is good for cleaning many household items.
Subscribe Newsletter