Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
फ्लैट में रहने वालें पालें ऐसे कुत्ते
फ्लैट में कुत्ते पालना थोड़ा मुश्किल होता है। कुत्तों को रहने के लिये खुली जगह की जरुरत होती है और साथ में आपको अपने पड़ोसियों से भी अच्छे सबंध स्थापित कर के रखने होते हैं। लेकिन अगर आप फ्लैट में रहते हैं और आपको एक कुत्ता पलना है, तो हम आपको जानकारी देंगे की ऐसे कौन सी नसल के अच्छे कुत्ते हैं, जो बिना परेशानी दिये हुए आराम से अपार्टमेंट यानी की फ्लैट में रह सकते हैं।

अपार्टमेंट के लिये आदर्श कुत्ते-
1. बुलडॉग - इंग्लिश बुलडॉग बहुत ही बड़े और सबसे ज्यादा आलसी कुत्ते होते हैं। यह दिन के 24/7 सोते ही रहते हैं, इन्हें बस खाना खिलाइये और सोते रहने दीजिये। इन दोस्ताना किसम के कुत्तों को अपने मालिक से बहुत प्यार होता है, जिस वजह से ये उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ते। इसलिये ऐसे कुत्तों को आराम से पाला जा सकता है।
2. गोल्डन रिटरीवर - यह बहुत ही दोस्ताना किसम का कुत्ता है। यह बहुत ही एक्टिव और आसानी के साथ सीखने वाले होते हैं, जिन्हें मालिक के खूब सारे अटेंशन की आशा होती है। यह आज्ञाकारी कुत्ते मालिक और परिवार वालों के प्रति वफादार होते हैं।
3. पग - प्रसिद्ध वोडाफोन का ब्रैंड ऐम्बेसडर, चाइना का है। यह कुत्ता देखने में एक खिलौने की तरह लगता है जो हमेशा अपने मालिक से चिपका रहता है। इन्हें प्यार, स्नेह और ध्यान की आशा होती है, साथ ही यह बहुत ही दोस्ताना किसम के होते हैं। आप ही नहीं बल्कि आपके पड़ोसियों को भी इससे प्यार हो जाएगा।
4. कॉकर स्पेनियल - ऐसे लोग जिन्हें थोड़ा शोऑफ करना पसंद है, उनके लिये यह कुत्ता किसी तोहफे से कम नहीं है। यह बहुत ही ज्यादा प्यारे और फन लविंग कुत्ते हैं। इन्हें अकेले रहना पसंद नहीं होता इसलिये ये हमेशा घर में ही रहते हैं। यह छोटे पालतू कुत्ते महिलाओं के फेवरेट होते हैं।
5. डैक्स्हुन्ड - इन कुत्तों के छोटे पैर और लंबी बॉडी होती है, जिसे कभी-कभी लोग देख कर डर भी जाते हैं। यह जर्मन ब्रीड बड़े ही पज़ेसिव और स्नेह की चाह रखने वाले होते हैं। यह चंचल होते हैं तथा घर में रहना पसंद करते हैं और बाहर इन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।



Click it and Unblock the Notifications