Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

क्‍या आपके एक्‍वेरियम में सही फिल्‍टर है?

Posted by:
Published: Tuesday, April 24, 2012, 14:50 [IST]

जिस तरह से आप सांस लेते हैं, ठीक उसी तरह से आपके एक्‍वेरियम में पल रहीं मछलियों को भी सांस लेने की जरुरत पड़ती है। आप घर में रहते हैं, जहां पर खिडकियां खोलते ही ताजी हवा आती है, लेकिन जरा सोंचिये कि एक्‍वेरियम में बंद मछलियो को सांस लेने की हवा कहां से मिलेगी। बस इसी लिये एक्‍वेरियम में अच्‍छे फिल्‍टर को लगाने की जरुरत पड़ती है। आइये जानते हैं एक्‍वेरियम में फिल्‍टर की जरुरत के बारे में-

choose right filter aquarium aid0204

कैसे पसंद करें सही फिल्‍टर-

1. पम्‍पिंग फिल्‍टर- बड़े टैंक में अगर खूब सारी मछलियां हैं तो उसे फिल्‍टर की जरुरत होती है। यह फिल्‍टर न केवल पानी को तेजी से पंप करता है बल्कि गंदगी को भी हटाता है। टैंक में ज्‍यादा मछलियां होने से वह ज्‍यादा गंदा होता है। इसलिए अगर आपके पास टैंक को साफ हफ्ते में दो बार साफ करने का समय नहीं है, तो आप अपने एक्‍वेरियम में पम्‍पिंग फिल्‍टर लगवा लीजिये।

2. पानी का तापमान- पानी को साफ रखने, उसमें ऑक्‍सीजन पैदा करने और पानी का टंपरेचर मेंटेन करने के लिए फिल्‍टरेशन की जरुरत पड़ती है। ट्रापिकल मछली ठंडे पानी में नहीं रह सकती इसलिये पंप के द्रारा पानी को हल्‍का गरम रखना आसान हो जाता है।

3. पंप में कितनी शाक्‍ति है? जब आप एक्‍वेरियम पंप का इस्‍तमाल करते हैं, तब उसका पानी स्‍थिर नहीं रहता। पानी में करंट पैदा होता है, जिससे कुछ मछलियां आसानी से नहीं तैर पातीं। इसलिए अगर आपके एक्‍वेरियम में छोटी-बड़ी हर तरह की मछलियां हैं, तो अपने पंप को कम फोर्स पर सेट कर दें।

4. क्‍या मछलियां सांस ले पा रहीं हैं? अगर आप देख रहें हैं कि एक्‍वेरियम की सारी मछलियां बाहर की तरफ आ कर इकठ्ठा हो गईं हैं, तो इसका मतलब उन्‍हें जरुर कोई समस्‍या है। वे बाहर की ओर इसलिये आ जाती हैं क्‍योंकि उन्‍हें एक्‍वेरियम में पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन नहीं मिल पा रहा है। इसके लिये सही प्रकार का फिल्‍टर लगाना बहुत जरुरी है।

5. एक्‍वेरियम बबल- अगर आपका एक्‍वेरियम छोटा है और उसमें केवल 2 से 4 मछलियां ही हैं, तो आपको एंलेक्‍ट्रिक फिल्‍टर की जरुरत नहीं है। एक्‍वेरियम में पानी के बुलबुले ही ऑक्‍सीजन पैदा करने का काम करते हैं। यह बुलबुले एक्‍वेरियम के पानी को उछालते हैं, लेकिन उसे साफ नहीं करते। इसलिए मछलियां सासं तो लेती हैं पर गंदे पानी में।

English summary
Your fish needs to breathe just like you do. So, you cannot use just any filter; it needs to be suitable for the type and size of your fish tank.