Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
कैसे चुने सही प्रकार का कुत्ता?
घर में एक बाहरी महमान के आ जाने से घर का वातावरण कितना खुशनुमां हो जाता है, पर यदि यही महमान कोई प्यारा सा कुत्ता हो तो? जी हां, छोटे और प्यारे कुत्ते भला किसे पसंद नहीं होते। इनके घर पर आ जाने से पूरे घर का माहौल बदल जाता है। लेकिन एक समस्या यह सामने आती है कि कुत्ता कौन सी नसल का होना चाहिये और क्या वह हमारे घर के हिसाब से एडजस्ट कर पाएगा क्योंकि दुनियाभर में इतने कुत्ते हैं कि किसी एक कुत्ते को चुनना बडा़ ही मुश्किल हो जाता है। यहां पर कुछ टिप्स दिये हुए हैं जिनकी मदद से आप यह काम आसान कर सकती हैं।

लीजिये इन 5 टिप्स का सहारा
1. आपको कुत्ता क्यों चाहिये?: इस सवाल का जवाब ढूंढना बहुत जरुरी है कि आपको कुत्ता किस वजह से चाहिये। यह वजहें कुछ भी हो सकती हैं जैसे, सेफ्टी, कुत्ते के प्रति लगाव या फिर एक साथी के रूप में।
2. क्या यह मेरे घर और जीवनशैली के अनुरूप है: कुत्ता खरीदने से पहले यह सोच ले कि क्या आप इसकी देखभाल कर पाएंगे। यदि आप जॉब करते हैं, अकेले रहते हैं या फिर ट्रैवेल करते हैं तो एक बार और सोंच लें। कुत्तों को अलग से ध्यान देने की जरुरत होती है क्योंकि उन्हें अकेले रहने की आदत नहीं होती। यदि आप उसकी देखभाल नहीं कर सकते तो अच्छा होगा कि आप कुत्ता ना खरीदें।
3. वित्तीय संसाधन: कुत्ता पालना खर्चे का काम होता है। उसका पालन-पोषण, डॉक्टर को समय-समय पर दिखाना, आहार आदि में काफी खर्चे हो जाते हैं। यदि आपको लगता है कि आप अपने साथ-साथ अपने कुत्ते का भी खर्चा उठा सकते हैं तो कुत्ता जरुर पालें।
4. कुत्ते का साइज- यदि आप छोटे से अपार्टमेंट में रहते हैं और आपने गोल्डन रिटरीवर कुत्ता खरीद लिया जो कि साइज में बहुत ही बडा़ होता है, तो आप दोंनो की ही परेशानी बढ जाएगी। कुत्ता खरीदने से पहले अपने घर का साइज देख लें।
5. ब्रीड का ध्यान: यदि आपने टीवी पर किसी ब्रीड का कुत्ता देखा और वह आपको पसंद आ गया और आप वही कुत्ता लेना चाह रहें हैं तो एक बार फिर सोंच लें। कुत्ते की सही नसल जानना बहुत ही जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications