Latest Updates
-
Meat Lentil Combo Dal Gosht Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
किस समय जन्मा बच्चा होता है भाग्यशाली? टाइम ऑफ बर्थ से जानें कितना लकी है आपका बेबी -
Crispy Corn Snack Makki Tikki Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी टिक्की -
क्या E20 पेट्रोल मीठा होता है? जानें सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां -
प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका -
Telegram Ban in India: NEET परीक्षा से पहले सरकार ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम? जानें फायदे और नुकसान -
Chef's Secret Method Chicken Biryani Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी लजीज बिरयानी -
Muharram 2026: मुहर्रम कब है? 16 या 17 जून, जानें भारत में कब दिखेगा नया चांद और क्या है इसका महत्व -
सांतवा बड़ा मंगल आज: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए तुरंत करें ये 5 महाउपाय, दूर होंगे सभी संकट और कर्ज -
International Day of Family Remittances 2026: आज के दिन क्यों मनाते है अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस
पालतू जानवर पालने का फायदा
जो लोग पालतू जानवर पालते हैं वह अपने जानवर से इतना प्रेम करने लगते हैं कि उनके लिये उसे एक पल भी छोड़ पाना मुशकिल होता है। पालतू जानवर चाहे, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश या फिर चिड़िया ही क्यू ना हो, वह धीरे-धीरे घर का सदस्य बन जाता है। अगर आप पालतू जानवर पालते हैं तो वह ना केवल इमोशनली बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके काम आएगा। चलिये जानते हैं कि पालतू जानवर पालने की क्या अच्छाई होती हैं।

ये हैं फायदे-
1. तनाव से छुटकारा- जब आप दिन भर के थके-मांदे काम से घर पर वापस लौटते हैं और जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोलते हैं, तो एक सुखद अनुभव आपको घेर लेता है। अपने पालतू जानवर का प्यार पा कर आप अपनी सारी थकान और चिन्ताएं भूल जाएंगे।
2. शारीरिक स्वास्थ्य- पालतू जानवर के घर में होने से आप चुस्त और दुरुस्त रहने लगते हैं। जानवरों के साथ गेम्स खेलना, उसे सुबह-शाम बाहर घुमाने ले जाना आदि करने से उसकी तो एक्सरसाइज होती ही है बल्कि आपकी भी वॉक हो जाती है। अगर आप बहुत ही आलसी हैं तब तो आपको एक पालतू जानवर घर में रख ही लेना चाहिये।
3. वफादारी- पालतू जानवर सबसे अच्छा साथी होता है। वे आप के प्रति हमेशा वफादार रहेंगे और आप को कभी धोखा नहीं देगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पर कब कोई मुसीबत आ जाए या आप कितने ही तनाव में रहें, पर इस दौरान आपके पास हमेशा एक सच्चा साथी रहेगा।
4. बात सुनते हैं- आपकी लाइफ में कितने लोग ऐसे हैं जो आपकी बात सुनते हैं और आज्ञा का पालन करते हैं? अगर एक भी नहीं है तो परेशान ना हों क्योंकि आपके पास आपकी बात मानने वाला आपका पालतू जानवर है। आप अपने पेट से अपनी दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आप हल्का महसूस करेंगे।
5. सेफ्टी- एक तेज़ और खुंखार कुत्ता पालने से आप और आपका परिवार हमेशा सेफ रहेगा। कुत्ते बड़े ही संवेदनशील और ताक-झांक करने में आगे रहते हैं। उन्हें हर मुसीबत का पहले ही अंदाजा हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications