For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मनी प्‍लांट कर देगा घर को तहस नहस अगर उसके साथ नहीं की ये चीजें

जहां तक मनी प्लांट को घर में उगाने का सवाल है, आपको कई चीजें दिमाग में रखनी चाहिए, नहीं तो इसका विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। मनी प्लांट उगाते समय ये सब रखें ध्यान...

By Gauri Shankar Sharma
|

जब घर के वास्तु की बात आती है तो घर की लगभग हर चीज को अच्छे और बुरे वास्तु के रूप में आँका जाता है। वास्तु ना केवल घर की दिशा को ही प्रभावित करता है बल्कि घर के हर चीज को प्रभावित करता है जैसे कि पेड़-पौधे, इंडोर-आउटडोर सब कुछ।

मनी प्लांट सामान्यतः अधिकतर घरों में पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके नाम और पत्तियों की बनावट (नोट जैसी) के अनुसार ही यह घर के फायनेंस या वित्तीय स्थिति को प्रभावित करता है और इससे घर में पैसा आता है।

फिर भी, जहां तक मनी प्लांट को घर में उगाने का सवाल है, आपको कई चीजें दिमाग में रखनी चाहिए, नहीं तो इसका विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। मनी प्लांट उगाते समय ये सब रखें ध्यान...

 इसे सूखने ना दें

इसे सूखने ना दें

आपको इसमें नियमित पानी देना और सींचना चाहिए। सूखा और मुरझाया हुआ पौधा घर की वित्तीय स्थिति के लिए ठीक नहीं है। इसका नियमित रूप से ध्यान रखें।

 दिशा

दिशा

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व में कभी नहीं रखना चाहिए। हालांकि से इस दिशा में रखने से पैसे की कोई हानि नहीं होती हैं, लेकिन परिवारजनों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

 पत्तियाँ नीचे ना गिरें

पत्तियाँ नीचे ना गिरें

यदि आपका मनी प्लांट बेकार हो गया है, छट गया है या काटा गया है तो उसकी पत्तियाँ नीचे फर्श पर नहीं गिरनी चाहिए, ऐसा अशुभ माना जाता है।

 दक्षिण-पूर्व में उगाएँ

दक्षिण-पूर्व में उगाएँ

मनी प्लांट को मुख्यतः दक्षिण पूर्व में रखें। चूंकि ये भगवान गणेश की दिशा है इसलिए ऐसा माना जाता है की ऐसा करने से स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि आती है।

 विवाह में बाधा

विवाह में बाधा

यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको मनी प्लांट को पूर्व-पश्चिम में कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा और वाद-विवाद होता है।

इंडोर

इंडोर

मनी प्लांट को घर के अंदर उगाने का फायदा ज़्यादा है बजाय कि बाहर के। इसे एक छोटे पोट में काँच की बोतल में उगाया जा सकता है। यदि आप बाहर की तरफ उगा रहे हैं तो, इसे ढककर रखें और सूरज की धूप ना लगे।

धन की स्थिति को दर्शाता है

धन की स्थिति को दर्शाता है

ऐसा माना जाता है कि आपका मनी प्लांट जितना हरा होगा घर में उतना ही पैसा आयेगा। मनी प्लांट की पत्तियाँ जितनी ज़्यादा होंगी पैसे के लिए उतना ही अच्छा होगा।

 दिल की शेप

दिल की शेप

मनी प्लांट की पत्तियाँ हार्ट शेप यानि दिल के आकार में होने के कारण परिवार में प्यार और खुशियाँ लाती हैं। इससे बिगड़े रिश्ते सुधरते हैं और घर में परिवार के सदस्यों के बीच एक मधुर रिश्ता रहता है।

 ऊर्जा

ऊर्जा

ऐसा कहा जाता है कि एक स्वस्थ और हरा भरा मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इतना ही नहीं, यह बीमारियों को भी दूर रखता है।

 कटिंग

कटिंग

एक चीज आप हमेशा ध्यान रखें कि आपके मनी प्लांट को कोई दूसरा ना ही काटे और ना ही कांट-छांट करे, यहाँ तक कि आपके पड़ोस का माली भी नहीं। ऐसा करने से आपका पैसा दूसरे को जाएगा। आगे और भी बातें हैं जो आपको ध्यान देनी चाहिए।

उगाना

उगाना

मनी प्लांट फैलकर आगे बढ़ता है, इसलिए इसे छोटे पोट के बजाय बड़े पोट में उगाएँ ताकि यह ठीक तरह बढ़ सके।

Read more about: vastu वास्‍तु
English summary

Beware: A money plant can affect you negatively if you don't do these things!

When it comes to potting a money plant, there are certain things that you need to keep in mind, else it might have an adverse effect.
Story first published: Friday, April 7, 2017, 14:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion