क्या आप ऑफिस या कॉलेज जाने के लिये रोजाना ऑटो रिक्शा में सफर करते हैं? क्या आप ऑटो ड्राइवरों की मनमानी और ज्यादा किराया मांगने की वजह से हमेशा परेशान ही रहते हैं? तो अब चिंता छोडिये क्योंकि आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे सिंपल टिप्स जिससे यह लोग ना तो आपको पैसे के मामले में बूवकूफ बना पाएंगे और ना ही गलत और लंबे रास्ते से ले जा कर मन माना किराया वसूल सकेगे। ये ऐसा ना करें इसके लिये अगर आप हमारे कुछ बताए गए नियमों का पालन करेगे तो आप इन ऑटो ड्राइवरों के उत्पीड़न से बच सकते हैं, आइये जानते हैं क्या हैं वे टिप्स।

ऑटो ड्राइवरों से डील करने के टिप्स -
1. अगर आपके पास ऑटो का किराया देने के लिये सही चेंज नहीं है तो कृप्या उस ऑटो में ना बैंठे। क्योंकि किसी भी ऑटो वाले के पास सवारी को देने के लिये उचित चेंज नहीं होता और वह इसी बात को हथियार बना कर आप से ज्यदा रुपये हड़प लेते हैं।
2. कभी भी ऑटो को अपने घर के सामने नहीं रूकवाना चाहिये। हो सकता है ड्राइवर आपके घर का पता नोट कर लें और भविष्य में मौका मिलने पर कोई नुकसान या चोरी करवा दे।
3. ऑटो ड्राइवर से रास्ते में बिन मतलब की बाते ना करें क्योंकि इससे वह आपको हल्के में लेने लगेगा और ज्यादा आखिर में अपना बेचारा सा मुंह बना कर अधिक पैसों की डिमांड करेगा। हमेशा किसी भी अंजान व्यक्ति पर दया दिखाना सही नहीं होता।
4. अगर आप किसी अंजाने शहर में नए आये हुए हैं और आपको वहां की लोकल भाषा नहीं आती है तो अच्छा होगा कि ऑटो ड्राइवरों से बात करने के लिये कुछ ऐसे छोटे-मोटे शब्द सीख लें जिससे वह आपको नंबरों और जगह का पता बताने के मामले में मिसगाइड न कर सके।
5. ऑटो में बैठने से पहले हमेशा ऑटो वाले से मीटर चढाने को कहें और अगर वह इस बात को नहीं मानता है तो बिना कुछ सोचे-समझे उस ऑटो से तुरंत उतर जाएं। मीटर ना चढाने का कारण केवल सवारी से ज्यादा किराया ऐठंना होता है।
6. केवल उसी ऑटो में बैठे जिसमें डिजिटल मीटर लगा हो जिससे आप बेवकूफ ना बन सकें।
7. लड़कियों को ऑटो पर छोटे और खुले कपड़े पहन कर बैठने से बचना चाहिये क्योंकि ऐसी लड़कियों के साथ छेड़खानी होने के पीछे ऑटो वालों का ही हाथ रहता है। लड़कियों को अधिक रात के समय ऑटो में आने-जाने से बचना चाहिये।
8. अगर नए शहर में आपको सड़क का रूट नहीं पता है तो पर्स में ज्यादा कैश या फिर सोने का आभूषण पहनना और रखना किसी भी दुर्घना को निमत्रण दे सकता है। कब किस ड्राइवर का ईमान पलट जाए यह कहना बहुत मुशकिल है।
9. इन दिये गये टिप्स से आप ड्राइवरों के दा्रा हर वक्त किये जा रहे उत्पीड़न से बच सकते हैं। हमेशा इस बात को ध्यान में रखें की आपकी सेफ्टी सबसे पहले आती है इसलिये हमेशा सावधान रहें और अपने आस-पास के हर व्यक्ति के आचरण और चाल-ढाल पर कड़ी नजर रखें। इसके अलावा खुद तो सर्तक रहें ही साथ में अपने दोस्तों वगैरह को भी सावधान रहने को कहें।



















