Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ICW 2014: कंगना बनीं अंजू मोदी की दुल्हन
आईसीडब्लू 2014, के दूसरे दिन हमें रैंप पर काफी अच्छे और शानदार कलेक्शन देखने को मिले। पहले तो हमने रीना ढाका के कलेक्शन को देखा और बाद में अंजू मोदी ने अपने एक से बढ कर एक ब्राइडल कलेक्शन "मणिकर्णिका" नामक कलेक्शन को पेश किया।
अंजु मोदी ने अपने ब्राइडल कलेक्शन में एक से बढ़ कर एक ज्वैलरी शो की, जिन्होने ब्राइडल कलेक्शन की शोभा में चार-चांद लगा दिये। इस ब्राइडल कलेक्शन में काफी प्यारे रंगों का मेल था, जिसमें से गोल्डन रंग का काफी अच्छी तरह से उपयोग किया गया था। दोनों ही मेल और फीमेल मॉडलों ने धोती पहन रखी थी।
ICW 2014: सब्यसाची मुखर्जी ने पेश किया 'फिरोजाबाद' कलेक्शन
ज्यादा तर केलक्शनों में मंजू ने कश्मीरी धागे का वर्क किया था , फिर चाहे वह कंगना की लहंगा चोली ही क्यूं ना हो। आइये देखते हैं मंजू मोदी ने आईसीडब्लू 2014 में कौन से खास कलेक्शन पेश किये।

बैंगनी साड़ी में कंगना
यह हल्की बैंगनी साड़ी गुजराती स्टाइल में पहनी गई थी, जिसका पल्लू आगे की ओर था। साड़ी पर गोल्डन लेस लगा हुआ था। इसका ब्लाउज आइवरी वाइट था।

बिंज बंधगला और धोती
अनुज मोदी के कलेक्शन में धोती ने काफी अहम किरदार निभाया। इस मेल मॉडल ने क्रीम कलर की धोती को गोल्डन बॉर्डर वाइट कुर्ते के साथ पहनी है। साथ में बंधगला नेहरू कोट भी है। कोट पर सफेद कश्मीरी इंब्रॉइड्री की हुई है।

कोरल साड़ी
यह कोरल रंग की साड़ी है जिस पर फूल जैसी डीटेलिंग दी हुई है। फ्लोरल प्रिंट को साड़ी के निचले हिस्से पर प्रिंट किया गया है। यह साड़ी डीप कट बैक के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहनी गई है।

गोल्डन सिल्क शिल्होट्टे
यह गोल्डन सिल्क शिल्होट्टे पर काफी प्यारी डीटेल दे कर काम किया गया है। यह आगे से खुला हुआ है और यह बंधगला है।

सफेद सिल्होट्टे धोती के साथ
अनुज मोदी ने इसे खास डिजाइन दिया है जिसमें सिल्होट्ट को आगे से खुला छोड़ा है और उसे धोती के साथ मैच किया है।

सफेद साड़ी
यह नीले रंग का बंधगला ब्लाउज सफेद और गोल्डन साड़ी के साथ मैच किया गया है। इन रंगों का मेल ही साड़ी को सबसे उत्तम बना रहा है।

ब्लू धोती के सथ 3 पीस सूट
क्या आप सोंच सकते हैं कि धारीदार मोजे धोती के अंदर से दिखें? परअनुज मोदी ने यह भी कर दिखाया है। मेल मॉडल ने रैंप पर ब्लू रंग की धोती के साथ 3 पीस सूट को टाई और वेस्ट कोट के साथ पहन रखा है।

गोल्डन धोती के साथ बंधगला
गोल्डन धोती के साथ ब्लू बंधगला ब्लाउज काफी अच्छा लग रहा है। मॉडल ने जो गहने पहने हैं वह श्री राजमहल ज्वैलर्स से लिये गए हैं।

पेल ब्लूउ सिल्होट्टे
मॉडल गोल्ड धोती में हैं जिसके ऊपर उसने पेल ब्लू आगे से खुली सिल्होट्टे पहन रखी है।

गोल्ड मुगल कुर्ता और वेल्वेट शॉल
यह गोल्डन कुर्ता मुगल के जमाने से प्रभावित है। यह लंबा कुर्ता पांव तक आता है जिसे चूड़ीदार पयजामे के साथ पहना गया है। इसके साथ मॉडल ने ब्लू वेल्वेट शॉल ओढ़ रखी है।

शो स्टॉपर
अनुज मोदी के लिये कंगना ने शो स्ट्रॉपर का काम किया। कंगना ने रैंप पर नीले और काले रंग का मिला जुला लहंगा पहना था जो कि फुल स्लीव्स के क्रॉप टॉप के साथ पहना था।



Click it and Unblock the Notifications
