Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
आइये हम लड़कियां खुद से ये वादा करें कि...
सबसे पहले तो आपको एक महिला होने पर दिल से खुशी होनी चाहिये और इस बात का गर्व भी कि आप की ही कोख से पुरुष जाति ने इस धरती पर जन्म लिया है। वह महिला जो अपनी पूरी जिंदगी पुरूषो से डर कर जीती है, वह अपनी जिंदगी जीते जी मर चुकी होती है।
मुझे ऐसा क्यूं लगता है कि लड़कियां खुद ही अपनी बद़त्तर होती हुई जिंदगी की जिम्मेदार हैं। और साथ ही मुझे ये भी लगता है कि, हम महिलाओं की जिंदगी समाज की अन्य महिलाओं ने दूभर कर रखी है। पड़ोस की गुप्ता आंटि हों या फिर घर में खुद की मां। बेटी के उठने-बैठने, हंसने-बोलने और चलने-फिरने पर जितनी रोक टोंक मां करती है उतनी पिता कभी नहीं करता। हमारा समाज लड़कियों को केवल सुंदर-सुशील और घरेलू के फ्रेम में फिट होते देखना चाहता है और कुछ नहीं।
मुझे पुरुषों से कुछ नहीं कहना। अगर कहना है तो उन लड़कियों से जो अपने मन को पल पल मार रही हैं। वे लड़कियां जो घर में अपने भाई से ज्यादा योग्य है या फिर अपने ब्वॉययफ्रेंड से ज्यादा स्मार्ट और इंटैलिजेंट, उन्हें आखिर किस बात का डर या संकोच है, जो वे अपने मन की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा नहीं करती। लड़कियों की ये खास अदाएं जो बनाती है उन्हें सबसे जुदा
कुछ भी करने से पहले हमें दस बार यह क्यूं सोंचना पड़ जाता है कि कहीं किसी ने हमें यह करते देख लिया तो वह हमारे बारे में क्या सोंचेगा...??? लेकिन लड़कियों अब समय आ गया है कि आप खुद से वादा करें कि आप इस शर्म और झिझक को दिल से निकाल फेंकेगी और खुद के लिये जीना शुरु करेगीं। आइये हम सभी खुद से ये वादा कर लें कि...

खुद से वादा करें कि आप...
1. खुद से वादा करें कि आप का शरीर जैसा भी अच्छा या बुरा है, आप उसकी इज्जत करेंगी और उसे सबसे ज्यादा प्यार करेंगी।
2. खुद से वादा करें कि अब आप इस बात पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करेंगी कि इस दुनिया में आपसे भी जरुरी कोई दूसरा इंसान है।
3. खुद से वादा करें कि अब से आप खूब सारी गल्तियां करेंगी, गलत फैसले लेंगी और कभी ये नहीं सोंचेगी कि आपका लिया गया निर्णय हर वक्त गलत क्यूं हेाता है।
4. खुद से वादा कीजिये कि जिस काम से आपको इस पल की खुशी मिली है, आप उस काम को भविष्य में याद कर के कभी नहीं पछताएंगी।
5. खुद से वादा करें कि आप अपने आप को पूरी तरह से छमा करेंगी। हो सकता है कि आपने अपने बचपन या जवानी की भूल में कोई ऐसा काम किया हो जिस वजह से आप अभी तक पछता रहीं हो, लेकिन फिर भी आप खुद को दंडित नहीं करेंगी।
6. वादा करें कि आप अपना मुंह चाहते हुए भी बंद कर के नहीं रहेंगी। अगर आप को लगता है कि आपको कोई चुप करवा रहा है तो जोर से चिल्ला कर उसका जवाब देंगी। इसके लिये आपको किसी से माफी मांगने की जरुरत नहीं।
7. वादा करें कि अब से आप जिस भी चीज की हकदार हैं उसे पूरी तरह से पाने का प्रयास करेगी।
8. खुद से वादा करें कि जो पुरुष आपको आपके शरीर की वजह से और जो आपको आपके अच्छे दिल की वजह से चाहता है, उनमे से किसी एक को सोंच समझ कर शादी के लिये चुनेंगी।
9. वादा कीजिये कि आप अपने दिमाग को सबसे ज्यादा मूल्य देंगी। अपने दिमाग को तेज बनाने के लिये अच्छी किताबे पढेंगी, अच्छा संगीत सुनेंगी, अच्छे लोगों से बाते करेंगी और अच्छी मूवीज देखेंगी।
10. खुद से वादा करें कि आपने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी सीखा है उसे दूसरी महिलाओं को भी सिखाएंगी और उनकी आगे बढ़ने में मदद करेंगी।
11. खुद से वादा कीजिये कि आप जिंदगी में रिस्क लेगीं और खुद के कंफर्ट जोन से बाहर आएंगी।
12. खुद से वादा करें कि आप अपने माता पिता से रोज बात करेंगी, फिर चाहे आपके पास केवल पांच मिनट का ही समय क्यूं ना हो।
13. खुद से वादा करें कि आप को जब भी मौका मिलेगा तो मन भर कर पियेंगी, देर तक सोएंगी, जैसा मन करेगा वैसा नांचेगी, चीख कर गाएंगी और... मजे से खाएंगी।
14. वादा करें कि अगर आपका शादी करने का मन बिल्कुल नहीं है तो किसी के दबाव में आ कर अपनी जिंदगी दांव पर नहीं लगाएंगी।
15. खुद से वादा करें कि जिंदगी में आपने अब तक जो कुछ भी पाया है, उसे देख कर गर्व करेंगी। लाइफ में कभी भी पीछे देख कर खुद पर दया नहीं खाएंगी बल्कि खुद को शाबाशी देगीं।
16. वादा करें कि जिंदगी में आपने जितने भी बुरे पल देखे, उससे सबक लेगीं और खूब आगे बढेंगी ।
17. वादा करें कि जब भी आपका दिल टूटे या आंखों से आंसू बहने की कगार पर हो, तो आप उसे बहने से नहीं रोकेंगी। अपने मन को आंसू से हलका करने की आदत डाल लीजिये, इसमें कोई बुराई नहीं है।
18. वादा करें कि जब भी मन करेगा तब आप खुद को हाई हील्स, ब्राइट रेड लिपस्टिक और शार्ट ड्रेस पहनने से नहीं रोकेगी, भले ही लोग क्या बोलें।
19. खुद से वादा करें कि अब आप भारतीय नारी बनने का ढोंग बंद कर देंगी और खुद के फैसले खुद ही लेंगी।
20. खुद से वादा करें कि आप खूब घूमेंगी, फिरेंगी और नए-नए दोस्त बनाएंगी।
21. खुद से वादा करें कि आप प्यार करना सीखेंगी । प्यार दीजिये और दूसरों से प्यार लीजिये। अगर आपको प्यार के बदले प्यार नहीं भी मिलता है तो भी दिल खोल कर प्यार कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
