Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
10 गुण जो केवल महिलाएं ही दुनिया को सिखा सकती हैं
एक दयालु महिला ही वह प्यारी और मासूम देवदूत है जिसे भगवान ने सभी इंसानों की देखभाल के लिए भेजा है। हालांकि, अकसर कम आंकी जाने वाली लेकिन, उसकी श्रेष्ठता इस बात का खुलासा करती है कि उसे और उसके विकास को रोकने का कोई तरीका संभव नहीं है। वह बेहतरीन है और ऐसी कुछ चीज़ें हैं जो यह अद्भुत महिला दुनिया को सिखा सकती है। ..तो इसीलिए महिलाएं होती हैं अधिक अवसादग्रस्त

त्याग
महिलाएं एक अलग ही नज़रिए से सोचती है और हमेशा ही रिश्तों को मज़बूत करने की कोशिश करती है। ये अधिक भौतिकवादी नहीं होती हैं जबकि त्याग करने के लिए इनका दिल बहुत बड़ा होता है। ये लेने से अधिक देने में विश्वास करती है।

योग्यता प्रबंधन
अन्य कोई भी कार्यालय, घर, बच्चें, पति, माता-पिता, रिश्तेदार, दोस्त और सहयोगियों को महिलाओं की तरह अच्छी तरह से मैनेज नहीं कर सकता है। यह कुशलता से सभी जि़म्मेदारियों के बीच सामंजस्य बैठाती है और इसमें सबसे कठिन स्थिति का सबसे आसान तरीके से प्रबंधन करने की क्षमता होती है।

समझाने का कौशल
प्रभावित करना, ज़ोर डालना और लोगों के दिमाग पर नियंत्रण करना ऐसा कौशल है जो स्वाभाविक रूप से इसमें होता है। यह आसानी से चीज़ों में हेरफेर भी कर सकती है।

परिश्रमी
कठिन परिश्रम और संघर्ष के ही कारण आज की महिला ऐसी बन पाई है। यह उसकी मेहनत ही है जिसने उसे स्वतंत्र जीवन जीने और खुद को साबित करने का मौका दिया है।

स्ट्रीट स्मार्टनेस
सब्ज़ी और सामान की खरीदारी, ऑटोरिक्शा का किराया आदि में महिलाओं ने सौदेबाज़ी करने में एक अप्राप्य रिकॉर्ड बनाया है।

निष्ठा
वह दुनिया की पहली इंसान है जिसपर आप विश्वास कर सकते हैं। इसने लंबे समय तक स्थायी रिश्तों के लिए बेंचमार्क सेट किए है।

सौंदर्य शास्त्र
फैशन, इंटीरियर, ड्रैंसिंग सेंस या फिर कुछ और हो, महिलाओं के बारे में सबकुछ अपील करता है। वे अपने जीवन के सौंदर्यबोध से सभी को आश्चर्यचकित कर देती हैं।

धैर्य
महिलाओं की शांति और धैर्य वास्तव में उल्लेखनीय है। वे सबसे खराब औा अराजक स्थितियों को भी बहुत अच्छी तरह से संभाल सकती हैं। शायद यही कारण है कि अभी तक तीसरा विश्वयुद्ध नहीं हुआ है।

भावनात्मक शक्ति
बेशक महिलाएं पुरुषों की तरह शारीरिक रूप से मज़बूत नहीं है लेकिन, जब बात भावनात्मक पहलू की हो तो वह अपनेआप को किसी कोने में छिपाकर नहीं रखती बल्कि साथ खड़ी होती है। वे दिल के मामलों को संभालने के लिए बहुत मजबूत और कुशल हैं।

मल्टीटास्किंग
एक वर्किंग गृहिणी सभी कार्यों को सहजता से कुशलतापूर्वक पूरा करके सभी को हैरत में डाल देती है। गाना सुनते हुए वह घर का काम कर सकती है और साथ ही बच्चों की देखभाल भी कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
