Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अपने बच्‍चे को भी करवाएं कुछ एक्‍सरसाइज

Posted by:
Published: Wednesday, July 11, 2012, 14:11 [IST]

बच्‍चे अति सक्रिय होते हैं। जब वह चलना सीखते हैं तब उनको पकड़ पाना थोड़ा मुश्‍किल होता है। अगर आप भी इस दौर से गुजर रहीं हैं, तो अपने बच्‍चे की मालिश जरुर किया कीजिये, जिससे उसकी हड्डियां मजबूत बने और वह बड़ा हो कर हष्‍ट-पुष्‍ट हो सके। इसके अलावा मजबूत हड्डियां उसको हर प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्‍ति देगी। यहां पर कुछ ऐसी एक्‍सरसाइज दी जा रहीं हैं जो आप अपने बच्‍चे को नियमित करवा सकती हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में-

easy toddler exercises

1. टहलाएं: अपने बच्‍चे के साथ रोजाना वॉल्‍क पर निकल जाया करें। जब भी बच्‍चा स्‍कूल से आए तब उसे थोडे से आराम के बाद किसी पार्क में टहलाने ले जाएं। वहां पर टहले या फिर दौड़े, इससे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन बढेगा।

2. कैच-कैच: बच्‍चों को गेंद से खेलना बहुत पसंद होता है। तो क्‍यों ना उनके साथ बॉल के साथ ही कोई एक्‍सरसाइज की जाए। इस खेल से बच्‍चे की आंखों की एकसरसाइज होगी तथा दिमाग भी तेज होगा। जो महिलाएं काम पर जाती हैं, उनके पास समय की कमी की वजह से शायद वह यह खेल ना खेल पाएं। लेकिन हफ्ते में एक दिन यह खेल जरुर खेले।

3. शरीर के अंगों के नाम रटाएं: यह शारीरिक व्‍यायाम तो नहीं है, लेकिन दिमाग की एक्‍सरसाइज जरूर है। अपने बच्‍चे की दिमागी क्षमता को बढाने के लिये आप उसको शरीर के अंगो के नाम सिखाएं और दुबारा उससे वही बोलने को कहें। इससे बच्‍चे की मैमोरी पावर बढेगी तथा उसे ज्ञान भी हो जाएगा।

4. कूदें-फांदे: अपने बच्‍चे को शारीरिक गतिविधियां करवाएं। उसके सामने उछले-कूदे जिसको देख कर वह भी वही करे। ऐसा करने से शरीर स्‍ट्रेच होता है और उसमें लचीलापन आता है। अगर बच्‍चे को अभी से ही यह गतिविधियां करवानी शुरु कर दी, तो आपके बच्‍चे का शारीरिक गठन अच्‍छा होगा।

5. डांस: नांचना भी एक किसम का व्‍यायाम होता है। इसे हर तरह के बच्‍चे पसंद करते हैं। भले ही उन्‍हें नांचना आता हो या फिर नहीं, लेकिन वह इसे खूब इन्‍जॉय करेंगे। इससे शरीर के हर भाग की अच्‍छी तरह से एक्‍सरसाइज हो जाती है।

English summary
Exercise is essential for the growth and development of the toddler. Here are few simple exercises that a mother can easily make her toddler do.
Subscribe Newsletter