Just In
- 13 min ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 1 hr ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
- 1 hr ago DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
- 2 hrs ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
Don't Miss
- Finance Bank holiday for Lok Sabha Election 2024: क्या 26 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? देखें ये लिस्ट
- Technology Infnix Note 40 Pro 5G पर शुरू हुई सेल, भारी छूट के साथ घर ले आए फोन
- News हरियाणा: 'हार के डर से मैदान में उतरना ही नहीं चाहते कांग्रेस नेता', बोले सीएम नायब सिंह सैनी
- Movies अंकिता लोखंडे के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस की डोली हुई तैयार, दिल्ली में हुई सगाई तो BF ने किया ये काम
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई 2024 Jeep Wrangler Facelift, शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स से है लैस, जानें कीमत?
- Education MP Board Sehore Toppers List 2024: सीहोर जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
ऑव्युलेशन के पांच संकेत
गर्भधारण करने के लिए यह जरूरी है कि आपको अपने ऑव्युलेशन के बारे में जानकारी हो। स्वस्थ शिशु के लिए ऑव्युलेशन के समय गर्भवती होना सबसे अच्छा रहता है। ऑव्युलेशन के पांच संकेत होते हैं, जिनसे हर महिला अपने मासिक चक्र से पहले हर महीने गुजरती है।
ऑव्युलेशन तब होता है जब अंडाशय में अंडे का निर्माण होता है, जो महिला की फेलोपियन ट्यूब से नीचे की ओर जाता है। यह अंडा अब संतानोत्पत्ति के लिए तैयार होता है। अगर इस दौरान महिला गर्भधारण का प्रयास नहीं करती है, तो यह अंडा यूट्रस द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है और फिर मासिक धर्म के दौरान यह बाहर निकल जाता है।
बच्चा होने के बाद कैसे जगाएं प्यार की उमंग दुबारा
ध्यान दें: जब आप ऑव्युलेट न कर रही हों, उस दौरान आपकी सरवाइकल मांसपेशी चिपचिपी, क्रीमी महसूस हो सकती है। यह भी संभव है कि आपको उसका पूरी तरह अहसास ही न हो। ऑव्युलेशन के दौरान यह मांसपेशी प्रचुर मात्रा में अपने होने का अहसास कराती है। ऑव्युलेशन के दौरान गर्भधारण करना आसान और फायदेमंद रहता है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे संकेत जिनसे पता चल सके कि महिला ऑव्युलेट कर रही है।
सरवाइकल पोजीशन बदल जाती है
जब आप गर्भधारण के लिए तैयार होती हैं, तो उस दौरान आपकी गर्भाशय ग्रीवा ऊपर, नरम और अधिक खुली हुई होती है। यह ऑव्युलेशन का संकेत है।
यौन इच्छा बढ जाती है
जब महिलायें गर्भधारण के लिए पूरी तरह तैयार होती हैं, उस समय उनकी यौन इच्छा चरम पर होती है। ऑव्युलेशन के एक दो दिन पहले उनकी कामेच्छा चरम पर होती है। और अगर आप गर्भवती होना चाहती हैं तो संभेाग के लिए यह सबसे अच्छा समय होता है।
शरीर का तापमान
इस दौरान महिला के शरीर का तापमान अधिक होता है। शरीर का तापमान में हल्की सी बढ़ोत्तरी ऑव्युलेशन का संकेत होती है। इस दिनों शरीर का तापमान अधिक ही बना रहता है। यहां तक कि ऑव्युलेशन के बाद भी तापमान में अधिकता कायम रहती है।
स्तन नाजुक हो जाते हैं
कुछ महिलाओं में ऑव्युलेशन से कुछ पहले स्तन नाजुक हो जाते हैं। ऐसा शरीर में हॉर्मोंस की गति के कारण होता है। ये हॉर्मोन इस बात का संकेत देते हैं कि आप गर्भधारण के लिए संभावित रूप से तैयार हो रही हैं।
अधिक डिस्चार्ज
ऑव्युलेशन का एक अन्य संकेत अधिक डिस्चार्ज होना है। ऐसा ऑव्युलेशन से ठीक पहले और इसके दौरान होता है। इस दौरान आपका शरीर सबसे अधिक उत्पादित मसक का निर्माण करता है।