Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सीजेरियन के बाद पेट पर पड़े निशान को ऐसे मिटाएं

Posted by:
Published: Monday, January 30, 2012, 17:29 [IST]

Postnatal Scars 30 01 Aid0204
 

कई महिलाओं को सिज़ेरीअन दा्रा शिशु को जन्‍म देने में बस एक ही बात से नफरत होती है कि उनके पेट पर गहरे निशान बन जाते हैं जो कई कोषिशों के बाद भी जाने का नाम नहीं लेते। यह निशान इतने गहरे होते हैं कि इन्‍हें आसानी से मिटाया नहीं जा सकता, पर हां इन्‍हें घरेलू उपचार दा्रा कम जरुर किया जा सकता है।

घरेलू उपचार-

नींबू- यह निशान को कम करने के रूप में सबसे अच्छा प्राकृतिक उपचार माना जाता है। चीरा लगने के 6 महीने के बाद निशान पर नींबू स्लाइ लगाना चाहिए। जब तक टांके पूरी तरह से सूख न जाएं तब तक अपने चीरे पर कुछ नहीं लगाना चाहिए। यदि आपकी त्वचा नींबू का रस लगाने के बाद जलती है तो नींबू के रस को पानी मिला कर पतला कर लें। कभी भी रस को 3-4 मिनट से ज्‍यादा त्‍वचा पर न रखें।

टमाटर- टमाटर के गूदे या फिर इसके पेस्‍ट को अपने पेट के निशान पर लगभग 20-30 मिनट तक के लिए लगा कर छोड़ देना चाहिए। निशान हटाने के लिए इसका प्रयोग रोज़ करना चाहिए।

एलोवेरा- ऐलोवेरा के पेड़ से उसके अंदर का जेल निकाल लें और रात भर लगा कर छोड़ दें। सुबह होते ही ठंडे पानी से इसे धो लें और लोशन लगा लें।

सेब का सिरका- निशान को हटाने के लिए सेब के सिरके को पानी में घोलें और उसे 20 मिनट के लिए निशान पर लगाएं। इसके बाद गरम पानी से उस जगहं को साफ कर लें। इससे आपको जरुर फायदा होगा।

English summary
Cesarean section delivery are hated by women only because the incision scars on the belly doesn't go therefore making the belly look ugly. Marks are difficult to remove completely however, you can try to reduce these incision scars naturally. So, here are ways to reduce C section scars from belly naturally.
Subscribe Newsletter