प्रेगनेंट होने की सही उम्र

Right Age Getting Pregnant
हमारी दादी नानी का हमेशा से ही यही कहना होता है कि हर इंसान के लिए शादी करने की एक सही उम्र होती है। आज की भाग दौड भरी जिंदगी और अपने कैरियर को प्राथमिकता देने वाली लड़कियों का 30 की उम्र के बाद शादी करना एक आम बात हो चुकी है। देर से शादी मतलब देर से गर्भधारण और देर से गर्भधारण मतलब मां और बच्‍चे दोनों को खतरा। गर्भधारण कब होना चाहिए और इसके लिए सही उम्र क्‍या है, हम आज इसी विषय पर बात करेगें।

प्रेगनेंट होने की सही उम्र

1 वैसे तो गर्भधारण करने की सही उम्र का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता पर कम से कम 30 की उम्र से पहले गर्भधारण कर लेना चाहिए। क्‍योंकि 35 की उम्र के बाद गर्भधारण करने का मौका कम हो जाता है। यह भी कहा जाता है कि देर से प्रेगनेंसी बच्‍चे में कई तरह की कमियां विकसित कर सकती है।

2 जो महिलाएं 35 के बाद या 18 साल की उम्र से पहले गर्भधारण करती हैं उनके बच्चे मानसिक रूप से कमजोर होते हैं । साथ ही ऐसे बच्चे सामान्य पैदा हुए बच्चों के मुकाबले शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर होते हैं।

3 अगर लड़की की शादी जल्‍दी हो गई है यानी की 21 साल, तब युगल को मिल कर 27 या 30 की उम्र के पहले ही बच्‍चे को जन्‍म देने की सोंच लेनी चाहिए। वहीं पर जब लोगों की शादी देर से होती है तो हर कार्य देर से ही होता है, जो समस्‍याएं पैदा कर सकता है।

4 अक्‍सर महिलाओं को गर्भधारण करने से पहले काफी डर लगता है, पर उन्‍हें समझाने के लिए हर पति को कोशिश करनी चाहिए और मन में बसे डर को प्‍यार से समझा कर निकालने का प्रयास करना चाहिए। दोनों को सही उम्र और बच्‍चे का कार्य भार सम्‍भालने की समझ होनी जरुरी है।

5 जो महिलाएं 35 वर्ष के बाद गर्भधारण करती है, उनमें गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रजनन शक्ति खो जाने के अलावा भी कई और भी परेशानी हो जाती हैं जैसे, उच्‍च रक्‍तचाप और मधुमेह। जिससे आने वाले बच्‍चे को काफी खतरा होता है।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.