Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

प्रेगनेंसी में थकान से लड़ने का उपाय

Posted by:
Published: Monday, September 10, 2012, 10:10 [IST]

Fighting Fatigue During Pregnancy
 

प्रेगनेंसी में थकावट होना बड़ी ही आम बात है, इस समय जहां डाक्‍टर आराम करने को कहते हैं वहीं पर वह यह भी बोलते हैं कि एक्‍सरसाइज़ भी करो। वे गर्भवती म‍हिलाएं जो घर पर ही रहती हैं, उनके लिये आराम करने का भरपूर्ण समय होता है लेकिन वे जो वर्किंग वूमेन हैं, उन्‍हें ऑफिस जाना ही पड़ता है चाहे उन्‍हें जितनी भी थकान महसूस हो। प्रेगनेंसी के पहले महीने में ज्‍यादा थकान लगती है उसके बाद सब ठीक हो जाता है। आइये जानते हैं कि गर्भवस्‍था में थकान से किस तरह से निपटा जा सकता है।

लाइफस्‍टाइल में सुधार कीजिये और थकान से छुटकारा पाइये

जल्‍दी सोइये और ज्‍यादा देर तक आराम कीजिये- अब जब आप प्रेगनेंट हैं तो आप वही पुरानी वाली दिनचर्या नहीं अपना सकती। आपको अपने शरीर को खूब सारा आराम देना जरुरी है और इसके लिये आपको सोने से एक घंटे पहले ही अपने बिस्‍तर पर चले जाना होगा। इससे आप ज्‍यादा देर तक के लिये आराम कर सकेंगी।

पौष्‍टिक खाएं और भर पेट रहें- प्रेगनेंसी में ज्‍यादा ऑयली और वसा वाला भोजन नहीं खाना चाहिये। आपको इतना ध्‍यान में रखना होगा कि आपके लिये दिन भर में केवल 300 एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी ही जरुरी है। ज्‍यादा भोजन खा लेने से आलस और थकान महसूस होती है।

अधिक तरल पदार्थ लें- शीर में सूजन होना एक आम समस्‍या होती है। इसलिये आप इससे निपटने के लिये कम पानी पी कर नहीं रह सकती। नमकीन चीजों से तौबा करें और खूब सारा तरल पदार्थ लें। जब आपकी बॉडी पूरी तरह से हाइड्रेट रहेगी तभी आप खुद को एनर्जी से भरपूर्ण महसूस करेंगी।

एक्‍सारसाइज़ करें- अपने दिल को सही तरीके से कार्य करने के लिये आपको रोजाना डाक्‍टर दा्रा बनाई हुई एक्‍सरसाइज करनी चाहिये। इससे शरीर में खून का दौरा सही रहता है और बेचैनी नहीं महसूस होती।

भाग-दौड कम करें- जितना हो सकता है घर पर ही रहें और बाहर तभी जाएं जब जरुरत महसूस हो। उदाहरण के तौर पर अगर घर का कोई सामान लाना हो तो जरुर जाएं लेकिन वसी समय अगर कोई पार्टी हो तो ना जाएं। अपने आपको बेफिजूल की भाग-दौड से दूर रखें वरना थकान होगी।

English summary
If you do not want to give into pregnancy fatigue then you can fight it by making these lifestyle changes.
Subscribe Newsletter