Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

काम-काजी गर्भवती महिलाओं के लिये जरुरी बातें

Posted by:
Published: Wednesday, August 29, 2012, 13:04 [IST]

Pregnant Working Woman Tips
 

गर्भावस्‍था के समय हर महिला को काम-काज से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन आजकल कि काम-काजी महिलाएं खुद को ऑफिस जाने से नहीं रोक पाती। जब तक गर्भवती औरतों को तीन महीने का समय नहीं हो जाता तब तक वह ऑफिस से छुट्टी नहीं लेती। लेकिन उन्‍हें इस दौरान काफी सावधानी बरतनी चाहिये क्‍योंकि ज़रा सी भी लापरवाही उन्‍हें दुखी का पात्र बना सकती है। आइये जानते हैं कि गर्भवती औरतों को ऑफिस में किन-किन महत्‍वपूर्ण बातों का ख्‍याल रखना चाहिये।

वर्किंग गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्‍याल -

1. सीड़ियां ना चढे़- धीरे-धीरे सीडि़यां चढ़ने से बचें और लिफ्ट का प्रयोग करें। सीडि़यां आपको आराम से थका सकती हैं और इससे एक्‍सीडेंट होने के बहुत से चांस भी होते हैं। साथ ही इससे गर्भनाल पर भी जोर पड़ता है। अगर जानबूझ कर सीडि़यों पर चढना ही पड़ जाए तो कोशिश करें कि हाथों में कोई समान ना हो। पैरों में हमेशा बिना हील की चप्‍पल पहनें।

2. पौष्‍टिक स्‍नैक साथ में रखें- प्रेगनेंसी के समय बहुत भूंख लगती है। एक समय में तीखा खाने का मन करता है तो दूसरे समय में कुछ मीठा। यह बहुत ही आम बात है इसलिये आपको थोड़ी - थोडी़ देर में खाने के लिये कुछ ऐसा समान रखना होगा जो हेल्‍दी हो।

3. कॉफी और सिगरेट को कहें ना- शिशु के लिये कैफीन बहुत नुक्‍सानदायक हो सकता है। कई स्‍टडी में इस बात का खुलासा किया गया है कि कै‍फीन से मिसकैरेज होने की संभावना होती है। इसी तरह से सिगरेट में भी निकोटीन होता है जो कि गर्भ में पल रहे बच्‍चे के लिये खतरनाक होता है। जब आप स्‍मोकिंग करती हैं तो बच्‍चे तक ऑक्‍सीजन नहीं पहुंच पाता जिससे बच्‍चे पर असर पड़ता है।

4. बैठने का तरीका बदले- कुर्सी पर सीधी बैठिये। बैक पेन ना हो इसके लिये पीठ के पीछे कुशन लगाइये। अगर आपको चक्‍कर आ रहें हों तो लंबी-लंबी सांस लीजिये और कुछ खाइये।

5. काम से ब्रेक लीजिये- एक ही जगह पर लगातार बैठने पर ब्‍लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता हे। इसलिये आपको छोटा-छोटा ब्रेक लेना चाहिये। थोडा़ सा चलें और खूब सारा पानी पिएं। इस तरह के ब्रेक लेने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

English summary
If you are pregnant and still working than you have to be very careful and cautious.Here are few points that pregnant working women should remember
Subscribe Newsletter