संतानहीन दम्पतियों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि एक नये अध्ययन में कहा गया है कि धूप सेंकने से पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
आस्टिया स्थित मेडिकल यूनीवर्सिटी आफ ग्राज के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि धूप विटामिन डी स्तर को बढ़ाकर पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप दिन में कुछ घंटे घर से बाहर धूप में बैठेगीं तो आपको विटामिन डी मिलेगा जो महिलाओं में सेक्स हारमोन का संतुलन बनाये रखने और पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अनुसंधानकर्ताओं का कहाना है कि विटामिन डी महिलाओं में महिला सेक्स हारमोन प्रोजेस्टेरोन और एस्टोजन स्तरों को क्रमश: 13 और 21 प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही मासिक चक्र को नियमित करने और गर्भधारण की संभावना को और अधिक बढ़ाता है। इसलिए अब मां न बन पा रही अपनी समस्या को भूल जाएं और आज से ही आप दोनों धूप में कुछ पलों के लिए बैठना शुरु कर दें।