Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बिना लहसुन-प्‍याज की जैन पाव भाजी

Posted by:
Updated: Monday, September 10, 2012, 17:03 [IST]

Jain Pav Bhaji
 

जो लोग लहसुन, प्‍याज या आलू नहीं खाते हैं, उन्‍हें निराश होने की बिल्‍कुल भी जरुरत नहीं है। पाव भाजी जैन लोगों के लिये ऐसे बनाई जाती है, जिसमें केवल टमाटर और पिसा हुआ मटर पड़ता है। यह खाने में बिल्‍कुल ही मुंबई पाव भाजी की ही तरह लगती है। तो देर मत कीजिये और बनाइये जैन पाव भाजी।

लोगों के लिये- 4 प्‍लेट
पकाने में समय- 40 मिनट

लाल मिर्च पेस्‍ट बनाने के लिये-
1 1/2 कप - 35 से 40 कशमीरी लाल मिर्च (गरम पानी में भिगोई हुइ और पेस्‍ट बनाई हुई)

सामग्री-

भाजी के लिये-
1 चम्‍मच तेल
2 चम्‍मच बटर
1 चम्‍मच जीरा
2 कप शिमला मिर्च
2 कप कटे टमाटर
2 चम्‍मच मिर्च पाउडर
1 1/2 चम्‍मच पाव भाजी मसाला
नमक स्‍वादअनुसार
3/4 कप उबली गोभी के टुकडे़
1/3 कप सूखी हरी मटर, उबली और पिसी हुई
3/4 कप उबली हरी मटर
2 चम्‍मच कटी धनिया

पाव के लिये
8 पाव
8 चम्‍मच बटर
1 चम्‍मच कटी धनिया

विधि-

एक बडे़ से तवे पर तेल गरम कीजिये, उसमें जीरा डालिये। जब जीरा चटकने लगे तब 2 चम्‍मच लाल कशमीरी मिर्च का पेस्‍ट डाल कर कुछ सेकेंड के लिये पकाएं। अब कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, पाव भाजी मसाला, नमक और ½ कप पानी मिलाएं तथा 5 से 7 मिनट तक के लिये पकाएं। पकाते समय लगातार सब्‍जियों को मैश करती रहें। अब उबली हुई गोभी, हरी मटर, धनिया और 1/3 कप पानी डाल कर फिर से मैश करें। इसके बाद सब्‍जियों को अच्‍छी तरह से पकाए, लगभग 5 से 7 मिनट।

पाव के लिये-
दो पाव को बीच से काटिये और किनारे रख दीजिये। तवा गरम करें, 2 चम्‍मच बटर और ¼ चम्‍मच पाव भाजी मसाला डाल कर उस पर कटे हुए पाव रखें। मध्‍यम आंच पर पकाएं, हल्‍का भूरा कर के सर्व करें।

Story first published:  Monday, September 10, 2012, 16:52 [IST]
English summary
Those who do not eat potatoes, onions and garlic do not have to go home hungry! pav bhaji is made for jains using mashed peas and tomatoes.
Subscribe Newsletter