Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गुजराती स्‍पेशल: खांडवी

Posted by:
Published: Saturday, August 18, 2012, 15:46 [IST]

Khandvi Recipe
 

खांडवी एक गुजराती व्यंजन है। ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि सारे भारत भर में लोकप्रिय है। इसके रोल्स देखकर लगता है कि इसे बनाना कठिन होगा लेकिन है बहुत आसान। यह देखने में जितनी अच्‍छी लगती है उतनी ही खाने में भी स्‍वादिष्‍ट है। इसको बनाने के लिये ज्‍यादा मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता है जिससे यह पेट के लिये फायदेमंद साबित होती है। तो फिर आइये देखते हैं खांडवी बनाने की विधि-

कितने लोगो के लिये- 4
समय- 40 मिनिट

घोल बनाने के लिये सामग्री-

बेसन - 1 कप
दही - 1 कप
पानी - 2 कप
हींग - 1 पिंच
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/6 चम्मच
नमक - स्वादानुसार

तड़के के लिये

तेल - 1 टेबल स्पून
राई - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 3-4
हरा धनियां - 1 टेबल स्पून
नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)

विधि

बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, दही को फेंट कर बेसन में मिलाइये, पानी, हींग, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर चमचे से चलाते हुये घोल तैयार कीजिये (घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये) एक बर्तन में तैयार घोल डालिये और पकने के लिये गैस पर रखिये। चमचे से चलाते हुये लगभग 8-9 मिनट तक पकाइये। पहले तेज गैस पर पकाइये, जैसे ही घोल गाढ़ा होने लगे और घोल में उबाल आ जाये, गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये। जब घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जाय तो खांडवी जमाने के लिये तैयार है।

इस घोल को थाली या ट्रे में बिना चिकना किये, चमचा या कटोरी की सहायता से पतला फैलाकर रख दीजिये। 10 -15 मिनिट में यह घोल जम जाता है, चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी, 6 इंच लम्बी पट्टियां काट लीजिये, इन पट्टियों को रोल बनाते हुये उठाइये, और प्लेट में लगाकर रखिये।

छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गैस पर रखिये, तेल गरम होने पर राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डालिये, गैस बन्द करिये, इस तड़के को थोड़ा थोड़ा खांडवी के ऊपर डालिये, हरे धनियां और नारियल डाल कर सजाइये। आपकी खाडवी तैयार है,खांडवी को हरे धनियां की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

English summary
Khandvi is a popular snack amongst gujaratis, especially the kids! Learn how to make/prepare Khandvi by following this easy recipe.