Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पालक पकौड़ा स्‍नैक

Posted by:
Updated: Saturday, February 9, 2013, 11:25 [IST]

बारिश हो रही हो और उस बारिश में गरम-गरम पकौडे ना खाए जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो इस मौनसून को एन्‍जॉय करने के लिये आज शाम को बनाइये टेस्‍टी पालक के पकौडे। इसको बनाने के लिये आपको पालक के पत्‍तो को काट कर केवल बेसन में मिलाना होगा और फिर ये तैयार हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की व‍िधि।

लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 30 मिनट

palak pakora rakhi snack

सामग्री-

पालक- 1 किलो
बेसन- 250 ग्राम
प्‍याज- 1 कटा हुआ
हरी मिर्च- 3
अजवाइन- 1 चम्‍मच
जीरा- 1 चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
नमक
पानी- 1 कप
तेल- तलने के लिये।

विधि-

पालक के पत्‍तों को धो कर बा‍रीक काट लें। एक कटोरे में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, प्‍याज, हरी मिर्च, अजवाइन, जीरा और नमक डालें। उसके बाद उसमें कटी हुई पालक के पत्‍ते डाल कर गाढा आटा तैयार करें। अगर जरुरत हो, तो उसमें थोडा सा पानी भी मिला सकते हैं। अब कढाई में तेल डालें और उसे गरम करें। उसके बाद उसमें पकौड़े डाले और मध्‍यम आंच पर पकौडो को हल्‍का भूरा तल लें। जब यह तैयार हो जाए, तब इसे एक पेपर नैप्‍किन पर बाहर निकालें और गरमा-गरम इमली की चटनी के साथ खाएं।

Story first published:  Thursday, August 2, 2012, 17:14 [IST]
English summary
Palak Pakora is made with spinach (known as palak) that is coated with besan (Bengal gram flour). Treat your brother with this tasty snack.