Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दूध के साथ खाएं पौष्टिक आल्‍मंड कुकीज

Posted by:
Published: Monday, July 30, 2012, 9:53 [IST]

स्वादिष्ट आल्‍मंड कुकीज किसी भी अवसर या फिर दूध के साथ बच्‍चों को खिलाने के लिये बना सकती हैं। यह बादाम से बनाई जाती है इसलिये यह खाने में तो स्‍वादिष्‍ट लगती ही है और साथ में पौष्टिक भी होती है। आइये बादाम कुकीज बनाना शुरू करते हैं।

almond cookies recipe

सामग्री

मैदा - 200 ग्राम (2 कप )
बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
बादाम - 150 ग्राम (1 कप)
मक्खन - 200 ग्राम (1 कप )
पिसी चीनी - 200 ग्राम (1 कप)
दूध - 2 टेबल स्पून

विधि -

मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाइये। थोड़े से 20-25 बादाम साबुत बचा कर, सारे बादाम दरदरा पीस लीजिये। बचाये हुये बादाम आधा घंटे के लिये गुनगुने पानी में डाल कर रखिये, पानी से बादाम निकालिये और लम्बाई में 2 टुकड़े में काट लीजिये। बड़े पैन में मक्खन निकालिये, हल्का गरम करके पिघला लीजिये, चीनी मिलाइये और खूब फेंट लीजिये। मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिये, मिश्रण के एकसार होने तक मिलाते रहिये। अब इसमें पिसा हुआ बादाम और दूध डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिये।

ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथों से गोल कीजिये, एक हाथ पर रखकर, गोले को दूसरे हाथ से दबाइये, कुकीज के बीच में आधा कटा हुआ बादाम रखिये और दबा कर लगा दीजिये। तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिये।

ओवन को 180 डि.से. पर पहले से ही गरम कीजिये। कुकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये। आल्‍मंड कुकीज ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकाल कर डलिया में रखिये। इसको किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दीजिये और रोज अपने बच्‍चे को दूध के सा‍थ एक कुकीज दीजिये।

English summary
Almond Cookies can be made much more healthier and tasty by using almond. Using almond reduces the amount of flour used in the preparation of this cookie recipe.