Latest Updates
-
गर्मियों के मौसम में ऐसे करें अपने नन्हें शिशु की देखभाल, इन टिप्स की मदद से रहेगा स्वस्थ और सुरक्षित -
दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंसी में खा रहीं चिरौंजी; क्या वाकई इससे मजबूत होती हैं बच्चे की हड्डियां? -
किन 5 लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? फायदे की जगह हो सकता है गंभीर नुकसान -
International Nurses Day क्यों मनाते हैं? जानें निस्वार्थ सेवा की मूर्ति नर्सों के इस दिन का इतिहास -
Bada Mangal 2026: जय बजरंग बली! दूसरा बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
International Nurses Day 2026: सफेद वर्दी में छिपे फरिश्तों को कहें थैंक यू सिस्टर, भेजें ये संदेश -
Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: मंगलवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, हनुमान जी की कृपा से बरसेगा धन -
दहेज के 87% मामलों के साथ बेंगलुरु बना नंबर-1; जानें Dowry Case में कितनी सजा और जुर्माने का है प्रावधान -
कोरोना के बाद अब हंतावायरस का बढ़ा खतरा; भारत भी हुआ अलर्ट, जानें कितनी जानलेवा है यह बीमारी और लक्षण -
क्या लड़कियों का भी होता है जनेऊ संस्कार? धुरंधर 2 एक्ट्रेस ने बताया क्यों सदियों पहले बंद हुई थी परंपरा
मन चाहे फलों से बनाइये मिक्स फ्रूट जैम
ब्रेड हो चाहे पराठा, उस पर लाल जैम देखने और खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। अगर आपके बच्चे रोज-रोज नए जैम की डिमांड करते हैं, तो उन्हें घर पर बनाया गया मिक्स फ्रूट जैम खिलाइये। यह जैम ताजे फलों और बिना किसी प्रिजर्वेटिव के बना होगा इसलिये इससे स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। आइये जानते हैं मिक्स फ्रूट जैम किस तरह से बनाया जाता है।

कितने लोंगो के लिये: 8-10
पकाने में समय: 1 घंटा
सामग्री:
सेब- 5-6
पपीता- 1
अंगूर- 1 किलो
केला- 3
अनानास- 1 (छोटा)
नींबू रस- 1 ½ चम्मच
सिट्रस एसिड- 6-7 चम्मच
चीनी- 1 किलो
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले पपीता और अनानास का छिलका उतार कर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें और सेब के छिलके को बिना उतारे चॉप कर लें। अब गैस पर एक बरतन में सेब, पीपीता, अंगूर और अनानास को उबाल लें। अब सेब के छिलके को छील लीजिये और सारे फलों को बाहर निकाल दीजिये। अब मिक्सर में, सेब, अंगूर, नींबू का रस, अनानास, पपीता और केला आदि फलों को उसमें डाल कर बारीक पीस लीजिये। अब एक डीप फ्राई पैन लें और उसे गैस की आंच पर रखें। फिर उसमें सारे फल के गूदे को डाल दें, फिर चीनी और नमक डालें और हल्की आंच पर लगातार चलाती रहें। अब फिर उसमें सिट्रस एसिड डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाती रहें। अब पैन से थोड़ी मात्रा में जैम को बाहर निकालें और देखें कि क्या वह गाढा हो गया है। अगर वह एक ही जगह पर टिक जाए और बहे नहीं तो समझ लीजिये कि आकपा जैम तैयार हो गया है। इसको तुरंत ही एयर टाइट जार में पलट दें और किचन में ही ठंडा होने के लिये रख दें। फिर जब वह थोडा ठंडा हो जाए तब उसे फ्रिज में रख दें।



Click it and Unblock the Notifications