वनइंडिया के किचन किंग सेक्शन में हम आपको बताने जा रहे हैं हर दिल अजीज सूजी का हलवा। जिसे बनाने में मात्र 20 मिनट लगते हैं। तो देर किस बात की है । फटाफट बना डालिये सूजी का हलवा।
सामग्री: 100 ग्राम रना या सूजी, 100 ग्राम घी, 200 ग्राम चीनी, 1/2 छोटा चम्मच केसर, 1/2 छोटा चम्मच इलायची के पिसे दाने, 25 ग्राम बादाम की गिरी, पिस्ता, खरबूजे की मींगे, किशमिश, कसा हुआ गोला
विधि: कढ़ाई में 75 ग्राम घी डालकर सूजी को हल्की आंच पर भूनिए। जब लाल हो जाए तो उतार लीजिए। चीनी में पानी डाल कर एक तार की चाशनी बनाइये। और उसमें भूनी हुई सूजी डालकर जल्दी-जल्दी चलाइये ताकि गांठ न पड़ने पाए। जब हलवा कड़ाई को छोड़ दे तो बचा हुआ घी और अन्य सामग्री डालकर डालकर कुछ देर भूनिए और फिर आंच से उतार लीजिए।





















