Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

स्‍ट्रॉबेरी आल्‍मंड शॉर्टकेक

Posted by:
Published: Wednesday, July 11, 2012, 12:19 [IST]

डेजर्ट भला किस को पसंद नहीं होगा और बच्‍चे तो मानो इसके पीछे पागल ही हो जाते हैं। भोजन करने के बाद अगर कुछ मीठा खाने को मिल जाए तो भाई वाह क्‍या बात है। इसलिये आज हम आपको बताएंगे सिंपल सा स्‍ट्रॉबेरी एंड आल्‍मंड शॉर्टकेक, जिसे खा कर आपको मजा ही आ जाएगा। तो चलिये देर किस बात की बनाते हैं इसे-

strawberry almond shortcake recipe

लोंगो के लिये- 4-6
बनाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-

बटर- कप
चीनी- कप
अंडा- 4
बेकिंग पाउडर- चम्‍मच
मैदा- 3 कप
बादाम- 1 कप स्‍लाइस
संतरे का छिलका- 2 चम्‍मच
नमक

टॉपिंग के लिये-
फेंटी हुई क्रीम कोन
स्‍ट्रॉबेरी स्‍लाइस
बादाम


विधि-

एक कटोरे में बटर और चीनी फेंटे। जब तक चीनी अच्‍छे से मिल ना जाए तब तक फेंटती रहें और जब हो जाए तब किनारे रखें। अब अंडे, नमक, बेकिंग पाउडर, संतरे का छिलका ले कर एक सा‍थ मिलाएं और बटर तथा चीनी वाला पेस्‍ट भी डालें। इसके बाद उसी कटोरे में मैदा मिला कर उसे स्‍मूथ कर दें। अब केक बनाने वाला बतरन लें और उसमें बटर लगाएं और उस पर मैदे का तैयार मिश्रण फैला दें। उसके बाद केक पर बादाम सजा दें और फिर केक को 350 डिग्री पर 20-25 मिनट तक के लिये ओवन में पकाएं। जब यह हो जाए तब इसे ठंडा करें और इसके ऊपर क्रीम और स्‍ट्रॉबेरी स्‍लाइस से डिजाइन बनाएं। लीजिये आपका स्‍वीट के‍क तैयार हो गया।

English summary
When it comes to dessert, Strawberry win hearts and satisfy your taste buds by preparing some strawberry dessert. Here is the simple recipe to make strawberry shortcake with almonds.