Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

आलू मटन की रसीली सब्‍जी

Posted by:
Updated: Thursday, July 5, 2012, 16:43 [IST]

जहां तक होता है, तो हम ज्‍यादातर नॉन वेज डिश में आलू या किसी भी प्रकार की सब्‍जी का प्रयोग कम ही करते हैं। लेकिन अगर हम आलू डाल कर मटन की रसीली सब्‍‍जी बनाएं तो सच मानिये यह बहुत टेस्‍टी लगेगी। आलू मटन बिल्‍कुल वैसे ही बनता है जैसे अन्‍य नॉन वेज डिश बनाई जाती हैं। वही मसाले और वही अदरक-लहसुन का पेस्‍ट। बस फरक केवल इतना होता है कि इसमें आलू भी पड़ता है। आइये देखते हैं कि यह बनायी कैसे जाती है।

aloo mutton recipe

सर्व- 4
बनाने में समय- 20-25 मिनट

सामग्री-

कटे हुए आलू 2
मटन 1 किलो
प्‍याज स्‍लाइस 3-4
दालचीनी 1 इंच छड़ी
काली इलायची 4-5
तेज पत्‍ता 2
हरी मिर्च 4-5
हल्दी पाउडर 3/4 चम्‍मच
नमक स्‍वादअनुसार
सरसों का तेल 4 चम्‍मच
लहसुन पेस्‍ट 1 चम्‍मच
अदरक पेस्‍ट 1 चम्‍मच
टमौटो प्‍यूरी 4-5 चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्‍मच
हरी धनिया पाउडर 1 1/2 चम्‍मच
गरम मसाला पाउडर 1 1/2 चम्‍मच

विधि-

प्याज, मटन, दालचीनी, काली इलायची, तेज पत्‍ता, हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और नमक को एक प्रेशर कुकर में 1 कप पानी डाल कर, 25-30 मिनट तक के लिये यानी की 7-8 सीटियां आने तक पकाएं। अब एक कढाई लें और उसमें तेल गरम करें। इसके बाद उसमें लहसुन पेस्‍ट, अदरक पेस्‍ट और टमौटो प्‍यूरी मिला कर दो-तीन मिनट के लिये चलाएं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पाउडर, चम्‍मच ¼ हल्‍दी पाउडर और 1 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर डाल कर अच्‍छे से भूनीये। तब तक भूनिये जब तक तेल मसाले से अलग ना हो जाए। अब इसमें आलू डाल कर मिक्‍स कीजिये और प्रेशर कुकर से मटन निकालिये और कढाई में डाल कर अच्‍छी तरह से चलाइये। अगर जरुरत पड़े तो पानी डाल दीजिये और तब तक पकाइये जब तक आलू अच्‍छी तरह से गल ना जाए। अब नमक डालिये और बचा हुआ गरम मसाला पाउडर मिक्‍स कीजिये। दो-तीन मिनट तक चलाइये और फिर गरम-गरम बडे से बरतन में सर्व कीजिये।

Story first published:  Thursday, July 5, 2012, 16:42 [IST]
English summary
Aloo Mutton Recipe is a non veg tasty dish which is made up with the combination of Potato. To learn more about this recipe follow..
Subscribe Newsletter