Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

चिकन टिक्‍का बिरयानी

Posted by:
Published: Saturday, December 22, 2012, 15:40 [IST]

भारत और पाकिस्‍तान में बिरयानी सबसे ज्‍यादा प्रसिद्ध रेसीपी मानी जाती है। बिरयानी भी कोई एक नहीं बल्कि तरह-तरह की बिरयनी जैसे, चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, फिश बिरयानी, सिंधी बिरयानी, वेजिटेबल बिरयानी आदि हैं। इसी तरह से चिकन टिक्‍का बिरयानी भी एक तरह की बिरयानी होती है जो कि लोगो दा्रा बहुत पसंद की जाती है।

इसका टेस्‍ट बहुत ही अच्‍छा होता है। लेकिन इसे बनाने में बहुत समय लगता है पर जब आप इसे खाएंगे तो आपको लगेगा कि आपकी महनत बेफिजूल नहीं गई।

chicken tikka biryani recipe

सामग्री-

1 किलो बोन लेस चिकन छोटे टुकडो़ में कटे हुए
1 किलो बासमती चावल
1 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट
1 लहसुन पेस्‍ट
1 चम्‍मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्‍मच नींबू रस
3 चम्‍मच हरी मिर्च पेस्‍ट
2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
1/3 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
2 प्‍याज
2 टमाटर
1 कप दही
5 लौंग
2 तेज पत्‍ता
4 इलायची
4 दालचीनी
नमक स्‍वादअनुसार
2 चम्‍मच शुद्ध घी
1 कप तेल
चुटकी भर - खाने वाला पीला रंग
चुटकी भर- केसर
1/2 कप दूध

विधि-

1. पानी में चावल में करीब 1-2 घंटे के लिये भिगो दें। इसके बाद केसर को भी थोडे़ से पानी में भिगो कर किनारे रख दें।

2. एक बडे़ बर्तन में चिकन पीस, दही, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च पेस्‍ट, हल्‍दी पाउडर, नमक, लौंग, इलायची, चाट मसाला, नींबू रस, पीला रंग, अदरक पेस्‍ट, लहसुन पेस्‍ट को अच्‍छी प्रकार से मिला लें। उसके बाद इस मैरीनेट किये हुए चिकन को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दें।

3. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्‍याज भूने। फिर उसमें कटे टमाटर डालिये और गलने तक पकाइये। फिर उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डाल कर 10 मिनट तक मध्‍यम आंच पर पकाइये। फिर पैन को आंच से उतार दीजिये।

4. अब बडे़ बरतन में पानी खौलाइये, उसमें चावल डालिये और पकाइये, फिर चावल का पानी छान कर चावल को एक किनारे रख दीजिये।

5. अब समय आ गया है कि आप चावल और चिकन मिश्रण को सतह दर सतह रखें। आपको चावल की तीन सतह रखनी होगी और फिर उसके ऊपर चिकन का मिश्रण फैलाना होगा। लेयर को बिल्‍कुल भी मिक्‍स ना करें।

6. जब सारी सतहों को ठीक प्रकार से रख लें, तब दूध में भिगोया हुआ केसर ऊपर से छिड़के। इसके प्‍लेट में चावल रखे और उसमें उपर चिकन ग्रेवी फैलाएं। अब आपकी चिकन बिरयानी तैयार है।

English summary
Chicken Tikka Biryani is a popular kind of biryani recipe in India and Pakistan. It is very spicy and colorful.