Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लजीज फिश बिरयानी

Posted by:
Published: Monday, June 25, 2012, 8:46 [IST]

मछली हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिये कितनी अच्‍छी होती है यह तो आपको पता ही होगा। मछली से तरह-तरह के व्‍यंजन बनाएं जाते हैं, जैसे फिश करी, फिश कीमा आदि। आज हम आपको बनाना सिखाएंगे फिश बिरयानी, जिसे खाते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो चलिये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

fish biryani

सामग्री :

मछली (काटे रहित) - 1 किलोग्राम
तेल - 2 कप
प्याज- कसा हुआ - 1
अदरक कसा हुआ - 2 इंच
लहसुन कसा हुआ - 5
जीरा - 1 चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादनुसार
दही - 1 कप
हरा धनिया कटा हुआ - 1 चम्मच
हरी मिर्च (कटी हुई) - 2

चावल बनाने के लिए:
चावल - 2 कप
तेल - 2 चम्मच
लौंग - 3
कड़ी पत्ता - 4
इलायची - 2
नमक - 1 चम्मच
पानी - 3 कप
गर्म दूध(केसर मिश्रित) - 1 कप

विधि -

कढाई में तेल गरम करें और जीरा डाल दे। अब तेल में कसा हुआ प्याज, अदरक और लहसुन डाले। मिश्रण को हिलाते रहे और तब तक पकाएं जब तक के मिश्रण तेल से अलग न हो जाए। अब गरम मसाला, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, दही मिला कर दो मिनट तक पकाए। अब कटा हुआ हरा धनिया और हरी मिर्च मिश्रण में मिला दें। अब इसी तैयार मसाले में मछली के टुकड़ों को लपेट कर30 मिनट के लिए अलग रख दें। कढाई में एक करची तेल डाल कर उसमें मसाला लिपटी हुई मछली के टुकड़े तल लें और फिर उसे बाहर निकाल कर अलग रख लें।

चावल बनाने की विधि -

तेल गरम करें और उसमें लौंग और इलायची डाले। कुछ देर बाद चावल, पानी और नमक डालकर हिलाएं और पकने दे। लगभग 10 मिनट तक चावल पकाए। एक माइक्रोवेव के बर्तन में पहेले तैयार की हुई मछली डाले और उसके ऊपर चावल, मछली की परत को ढकते हुए डाले। इसके ऊपर केसर मिला दूध दाल दें। अब इस बर्तन को माइक्रोवेव या ओवन में 15 मिनट के लिए रख दें या फिर तवा गरम करके इस बर्तन को तवे पर रख कर 15 मिनट तक पकाएं। लीजिये तैयार हो गई आपकी स्‍वादिष्‍ट मछली बिरयानी। इसे गर्म-गर्म परोसे और खाएं।

English summary
Fish Biryani Recipe is a non veg tasty dish which is origin of north india. It has many tasty spices as an ingredient.