अगर आप चिकन की शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई कर के अपने परिवार का दिल जीतना चाहती हैं, तो उनके लिये चिकन क्लियर सूप तैयार करिये। इसमें चिकन के पीस पड़े होते हैं जो कि इसे बहुत ही ज्यादा पौष्टिक बनाते हैं। जब भी तेज भूख लगी हो या फिर रात को भोजन से पहले कुछ खाने का मन कर रहा हो तो इस चिकन क्लियर सूप को पी कर पेट भरा जा सकता है। इसके अलावा यदि घर पर कोई बीमार व्यक्ति है तो भी उसे यह सूप पिला कर उसकी बीमारी को दूर किया जा सकता है।

सामग्री -
100 ग्राम बोनलेस चिकन छोटे पीस में कटे
4 स्प्रिंग अनियन विध स्टॉक
4 लहसुन
2-3 हरी धनिया पत्ती
2 चम्मच बटर
पिसी हुई सूखी धनिया
नमक स्वादअनुसार
विधि -
सबसे पहले बोन लेस चिकन को दो लहसुन और दो स्प्रिंग अनियन के साथ मिला कर प्रेशर कुकर में पका लें। इसके बाद चिकन से पानी को छान लें और एक किनारे रख दें इस्तमाल करने के लिये। अब चिकन को निकाल कर बाकी सामग्रियों को चाकू से काट लीजिये। एक पैन लीजिये और उसमें बटर पिघलाइये, उसमें कटी हई सामग्रियां डालिये और हल्का फ्राई कर लीजिये। अब इसमें चिकन पीस डालें और उन्हें कुछ मिनट तक के लिये हल्का फ्राई करें। अब चिकन स्टॉक को एक पैन में पलट लीजिये और अच्छे से चला दीजिये। अब इसमें 2 कप पानी डालिये और 15 मिनट तक के लिये अच्छे से पकाइये। जबआप इस सूप को आंच से उतारने वाली होंगी तभी इसमें पिसी हुई सूखी धनिया डाल दीजिये। साथ ही इसको सजाने के लिये ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती भी छिड़क दें, जिससे यह देखने में अच्छा लगे।



















