Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मुंबई स्‍पेशल: कीमा पाव

Posted by:
Published: Thursday, June 14, 2012, 16:11 [IST]

मुंबई के खाने का अपना ही एक अलग स्‍वाद होता है। चाहे पाव भाजी हो या फिर वड़ा पाव, यहां का खाना खास तौर पर स्‍ट्रीट फूड पूरे देश में मशहूर है। इसी तरह स्‍ट्रीट फूड की रेस में एक और स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन आता है जिसका नाम है, कीमा पाव। यह मटन से बनाता है और इसे आप बड़े ही आराम से अपने घर पर बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि -

kheema pav mumbai recipe

सामग्री-

4 पाव या बन ब्रेड बीच से कटा हुआ
500 ग्राम पिसा हुआ मटन या कीमा
1 प्‍याज कटा हुआ
2 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट
1 टमाटर
4 इलायची
1 चम्‍मच शाहजीरा
4 लहसुन
1 तेज पत्‍ता
2 हरी मिर्च
1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्‍मच पाव भाजी मसाला
3 चम्‍मच बटर
2 चम्‍मच तेल
नमक स्‍वादअनुसार

विधि -

एक गहरे पैन में तेल गरम करें, तेल गरम होने पर उसमें इलायची, तेज पत्‍ता, शाहजीरा और लहसुन डालें। जब ये सभी हो जाएं तब उसमें कटे हुए प्‍याज डाल कर भूरा होने तक अच्‍छे से पकाएं। उसके बाद पैन में कटी हरी मिर्च और अदरक पेस्‍ट डालें। अब इसको हल्‍की आंच पर 3-4 मिनट तक के लिये अच्‍छे से पकाएं फिर उसमें टमाटर और नमक डालें, फिर इस सामग्री को पांच मिनट तक के लिये और पका लें। अब जब तक सारी सामग्री अच्‍छी प्रकार से पक न जाए और तेल न छोड़ दें तब तक उसमें मीट ना डालें। अब कीमा डालें और 3-4 मिनट तक के लिये अच्‍छे से पकाएं और फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, पाव भाजी मसाला और अन्‍य मसाले डाल कर कुछ मिनट तक पकाएं। उसके बाद दो कप पानी डालें और कवर कर के 5-7 मिनट तक पकाएं। जब कीमा पैन के तेल में तैरने लगे तब आंच को तेज कर लें और कीमा को भूज लें। फिर आंच बंद करें और कटी हुई हरी धनिया छिड़क अलग रखें। फिर एक पैन लें और उसमें बटर डालें, जब वह पक जाए तब उसमें बीच से कटा हुआ पाव भूरा होने तक सेंके। अब आपका कीमा पाव खाने के लिये बिल्‍कुल तैयार है, इसे एक प्‍लेट में सर्व करें।

English summary
Food in Mumbai has its own signifier. The Kheema Pav is also very special, here Keema in this recipe is juicy but not with too much gravy.इसी तरह स्‍ट्रीट फूड की रेस में एक
Subscribe Newsletter