Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लज़ीज मुर्ग कोरमा

Posted by:
Updated: Thursday, December 13, 2012, 14:49 [IST]

मुर्ग कोरमा एक शाही नॉन वेज डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह खाने में भी उतना ही स्‍वादिष्‍ट और जायकेदार होता है। इसलिये आपके घर पर जब भी कोई पार्टी हो तो यह चिकन डिश यानी की मुर्ग कोरमा बिल्‍कुल भी बनाना ना भूलें। आइये देखते हैं मुर्ग कोरमा बनाने की विधि-

सामग्री-
चिकन टगंडी़- 1 किलो
लहसुन अदरक पेस्‍ट- 50 ग्राम
प्‍याज- 200 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर- 10 ग्राम
हल्‍दी पाउडर- 5 ग्राम
धनिया पाउडर- 15 ग्राम
दही- 20 ग्राम
नींबू रस- 5 एमएल
देसी घी- 100 एमएल
गरम मसाला- 5 ग्राम
नमक स्‍वादअनुसार

murgh korma recipe

पेस्‍ट बनाने के लिये-
काजू- 100 ग्राम
चिरौंजी- 50 ग्राम
सूखा नारियल- 50 ग्राम
प्‍याज- 50 ग्राम

विधि-

कढाई में घी गरम करें, उसमें कटी हुई प्‍याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं और फिर उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्‍ट डालें और पकाएं। अब कढाई में चिकन ड्रमस्‍टिक डाल कर दही भी डालें। जब यह घी छोड़ने लगे तब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्‍दी और धनिया पाउडर डालें। उसके बाद सामग्री में काजू पेस्‍ट और पानी डाल कर ढक्‍कन लगा दें और तब तक पकाएं जब तक चिकन अच्‍छी तरह से पक ना जाए। फिर इसमें गरम मसाला, नींबू का रस, कटी हुई हरी धनिया डाल कर गरमा-गरम सर्व करें।

Story first published:  Monday, August 27, 2012, 18:24 [IST]
English summary
Murgh Korma Recipe is a non veg tasty dish which is origin of north india. It has many tasty spices as an ingredient.
Subscribe Newsletter