Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मोरी गोन्‍तो, बंगाली फिश रेसीपी

Posted by:
Published: Wednesday, July 11, 2012, 9:27 [IST]

जब भी हम बंगाली डिश की बात करते हैं, तो हमेशा हमारी जुबान पर माछर झोल या कोई स्वादिष्ट मिठाई का ही नाम आएगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके अलावा बंगाली रेसीपी में कुछ और है ही नहीं। इसके अलावा भी एक फिश रेसीपी है, जिसका नाम मोरी गोन्‍तो है जो कि बहुत ही पॉपुलर डिश है। इस डिश को बनाने के लिये खासतौर पर मछली का सिर और चावल का प्रयोग किया जाता है। तो आइये देखते हैं इसे बनाने का तरीकाः

muri ghonto bengali fish delicacy

लोंगो के लियेः 4
पकाने में समयः 40 मिनट

सामग्रीः

रोहू मछली का सिर - 500 ग्राम
चावल - ½ कप
तेज पत्ता - 1
जीरा - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 4
प्याज - 1 कटा हुआ
आलू - 1 कटा हुआ
अदरक - 1 इंच पिसा
लहसुन - 4 पिसा
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - ½ चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
काली मिर्च दाना - 4
हरी इलायची - 2
दालचीनी - 1 इंच
लौंग - 4
सरसों का तेल - 4 चम्मच
घी - 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार

विधिः

सबसे पहले चावल को घी में 3-4 मिनट तक के लिये लो फ़लेम में फ्राई करें और एक किनारे रखें। अब एक कटोरे में पानी डाल कर उसमें सारे मसाले, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और हरी इलायची को भिगो दें। अब एक गहरे पैन में तेल गरम करें और उसमें मछली के सर को डीप फ्राई करें। सिर को तकरीकबन पांच मिनट तक फ्राई करें जिससे वह क्रिस्प और लाल हो जाए! अब बचे हुए तेल में तेज पत्ता और जीरा डालें और फिर कटी हुई हरी मिर्च डालें। अब उसमें कटी हुई प्याज डाल कर भूरा होने तक फ्राई करें। फिर उसमें कटे हुए आलू डालें और डीप फ्राई करें! उसके बाद तेल में अदरक-लहसुन डाल कर तीन मिनट तक हल्की आंच पर चलाएं। अब एक कटोरी में पानी लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी डाल कर मिक्स करें और पैन में डालें। इस मसाले को दो मिनट तक पकाएं और फिर मूरो या फ्राई किया हुआ मछली का सिर डालें और साथ ही में फ्राइड चावल भी डालें। अब इसको दो मिनट तक पकाएं, फिर पैन में 1 कप पानी डालें। उसके बाद नमक डाल कर हल्की आंच पर ढक्कन बंद कर के 10 मिनट तक पकाएं। अब एक मिक्सी में भिगोए हुए मसालों को पीस लें और जब मछली पक जाए तब उस पर कुटे हुए मसाले तथा घी डाल कर सर्व करें।

English summary
There is so much more to Bengali cuisine than just a plain fish curry. Muri Ghonto for example is an interesting Indian fish recipe and is very popular Bengali recipe.
Subscribe Newsletter