Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

टेस्‍टी प्रॉन सैंडविच

Posted by:
Published: Wednesday, July 4, 2012, 14:07 [IST]

ऑस्‍ट्रेलिया में प्रॉन सैंडविच काफी जाना-माना स्‍नैक है। इसको बनाने में बिल्‍कुल भी महनत नहीं लगती और खाने में भी बहुत टेस्‍टी लगता है। अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं और प्रॉन खाना आपको अच्‍छा लगता है तो इस प्रॉन सैंडविच को जरुर ट्राई कीजियेगा। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि को-

prawn sandwich recipe

सामग्री-

20 प्रॉन
2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
3 चम्‍मच नींबू का रस
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया
2 बड़ा चम्मच मेयोनीज़
10 सफेद ब्रेड स्लाइस

विधि-

एक बडे़ से कटोरे में प्रॉन आधा नींबू का रस मिला कर एक घंटे के लिये रख दीजिये। उतनी देर में एक अलग से कटोरे में मायोनीज़ और बचा हुआ नींबू का रस मिला लें। अब पैन लीजिये और उसमें 1 चम्‍मच ऑलिव ऑयल डाल कर उसमें मेरिनेटेड प्रॉन को पका लें। अब दो ब्रेड लें और उसके दोंनो तरफ मायोनीज़ मिश्रण को अच्‍छी तरह से फैला दें और उस पर तैयार प्रॉन रखें। इसके बाद उस पर कटी हुई धनिया पत्‍ती छिड़के और ब्रेड स्‍लाइस से ढंक दें। आपका प्रॉन सैंडविच बिल्‍कुल तैयार है, इसे सॉस के साथ खाएं।

English summary
Prawn Sandwich is a very popular recipe.Learn how to make/prepare Australian Prawn Sandwich by following this simple & easy recipe.