Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

फिश लवर्स के लिये पंजाबी फिश फ्राइ

Posted by:
Published: Wednesday, June 27, 2012, 13:24 [IST]

अगर आप हर वक्‍त वही बोरिंग सी नानॅ वेज फिश डिश खा कर बोर हो चुके हैं, तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको सीधे पंजाब की फिश रेसिपी जिसका नाम, पंजाबी फिश फ्राइ बनाना सिखाएंगे। इसमें कई मसालों का मिश्रण है जो इसे खाने में लाजवाब बनाता है। साथ ही इसको तल कर खाया जाता है, जिस कारण आप एक नहीं बल्कि चार-पांच पीस तो खा ही लेंगे। तो आइये देखते हैं इस डिश को बनाने की विधि-

punjabi fish fry

सामग्री :

मछली - 500 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर - २ चम्मच
नमक - स्वादानुसार
अदरक कसा हुआ - 2 कलछी
लहसुन - 2 कलछी
नींबू का रस - 1 कलछी
150 ग्राम बेसन का आटा - 1 कप
तेल - तलने के लिए
अंडा - 1
काला नमक - स्वादानुसार
भुना हुआ जीरा पाउडर - ¼ चम्मच
गरम मसाला - ¼ चम्मच
आम पाउडर (अमचूर) - ¼ चम्मच

विधि-

एक कटोरे में मछली के लम्बे-लम्बे कटे हुए टुकड़े लीजिये। अब लाल मिर्च पाउडर, नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, अदरक, लहसुन पेस्ट, नींबू का रस और बेसन को मछली के टुकडो पर डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाइये। अब इसे एक तरफ रख दें। अब एक कटोरे में अंडा फोडे़ और उसे फेंट लें। अब फेंटे हुए अंडे को मछली के बनाए मिश्रण में डाल कर अच्छे से मिलाये।

एक कडाई में तेल गर्म करें। अब मछली के टुकड़े को उसी गर्म तेल में डाल कर तले। तब तक तले जब तक सभी भूरे रंग के ना हो जाए। तलने के बाद सभी को एक कागज़ पर तेल सोखने के लिए रख दें। हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।

English summary
If You are bored of eating Fish Curry than try different non veg tasty recipe of Punjab which is known as Punjabi Fish Fry.
Subscribe Newsletter