किसी का जन्मदिन हो या फिर कहीं बाहर जाना हो, चॉकलेट केक हमेशा से ही बच्चों के साथ-साथ बड़ों का पसंदीदा केक रहा है। चॉकलेट केक में ब्लैकफारेस्ट केक को कौन नहीं पसंद करता क्रीम के ऊपर चॉकलेट स्लाइस के टेस्ट को कोई जवाब नहीं पूरी दुनिया में ब्लैकफारेस्ट केक काफी पसंद किया जाता है, आज हम आपको बताते है घर में ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने की आसान सी विधी जिसे आप अपने बच्चों के जन्मदिन या फिर मेहमानों के आने पर आसानी से बना सकती हैं।
सामग्री - ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने के लिए हमें चाहिए 80 ग्राम छना हुआ मैदा, 130 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क,100 मिली दूध या पानी, 1 चम्मच बेकिंग पावडर, 1पाव बेकिंग सोडा, 50 ग्राम बटर, 1 टी स्पून वनीला एसेंस, 20 ग्राम कोको पावडर, 400 ग्राम ताजा क्रीम, 100 ग्राम कटी चेरी, 50 ग्राम चॉकलेट और 6 चेरी सजावट के लिए, दो चम्मच चेरी सिरप, 500 ग्राम आइसिंग शुगर
विधि- ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने के लिए सबसे पहले बटर व कस्टर्ड मिल्क को अच्छी तरह फेंट कर उसका एक थिक पेस्ट बना लें इसके बाद उसमें मैदा, बैकिंग व कोको पावडर के साथ थोड़ा सोडा डालकर पेस्ट में अच्दी तरह से मिला लें बाद में दूध डालें कर फेटें। चिकनाई लगे एक टीन के बर्तन में बटर पेपर रखें और हल्का सा मैदा डालकर मिश्रण को अच्छी तरह बर्तन में भरें, ध्यान रहें बर्तन ज्यादा पतला न हो इसके बाद ओवन में 190 डिग्री से. पर 25 मिनट तक मिश्रण को बेक करें।
सजाने के लिए- केक के ऊपर क्रिम लगाने के लिए सबसे पहले ताजा क्रीम में शक्कर और एसेंस मिलाकर 3 से 4 घंटे तक ठंडा करके अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद केक को दो भागों में काट कर नीचे वाले भाग को चेरी सिरप में डिप करें इसके बाद ताजा क्रीम का एक तिहाई हिस्सा और कटी हुई चेरी इस पर फैला दें और केक के दूसरे टुकड़े को उसके ऊपर ढँक दें। ऐसा ही केक के दूसरे टुकड़े को सिरप में डुबो कर करें और बची हुई क्रीम केक पर फैला दें। अब केक को चेरी और चॉकलेट से सजाकर दो घंटे ठंडा कर खांए
English summary
Black forest cake is the favourite among chocolate cakes and not without reason. This recipe for Black forest cake is the perfect end to a special dinner. This chocolate dessert is so exotic that save it only for very special dinners like wedding dress rehearsals and Christmas.





















