Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

रक्षाबंधन पर भाई के लिये बनाइये चॉकलेट बर्फी

Posted by:
Updated: Tuesday, July 31, 2012, 11:44 [IST]

चॉकलेट भला किसे पसंद नहीं होती। बडे़ हों या फिर बच्‍चे, अगर उन्‍हें चॉकलेट बर्फी बना कर खिलायी जाए तो वह आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। इसके अलावा अब तो रक्षाबंधन भी आने वाला है, तो क्‍यों न इस अवसर पर अपने प्‍यारे भाई के लिये यह स्‍पेशल चॉकलेट बर्फी बना कर उन्‍हें खिलाइ जाए।

chocolate burfi recipe

सामग्री-

250 ग्राम कोको पाउडर
1 कप गुड पाउडर
1 चम्‍मच इलाची
3-4 बड़ा चम्‍मच घी
1 कप उपमा रवा (हल्‍का भुना हुआ)
1/2 कप स्‍किम्‍ड मिक्‍ल
1 कप घिसा हुआ नारियल
1/2 कप काजू और बादाम सजाने के लिये

विधि-

कोको पाउडर को दूध के साथ मिलाएं। फिर एक पैन में इस मिश्रण के साथ भुना हुआ रवा, नारियल, गुड, घी, इलायची तब तक मिलाएं जब तक यह पेस्‍ट गाढा ना हो जाए। अब एक प्‍लेट पर घी लगाएं और उस पर इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से फैला दें और ठंडा होने के लिये रख दें। इस बर्फी को छोटे टुकड़ों में काटे और इसके ऊपर मेवे छिड़क कर सर्व करें।

Story first published:  Saturday, July 28, 2012, 12:57 [IST]
English summary
If your kids like chocolates, then why not prepare the easy chocolate burfi recipe.The recipe can be prepared adding honey or jaggery instead of sugar.