गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह माना जाता है कि गणेश जी मीठे भोजन के शौकीन हैं, और इस प्रकार उनके जन्मदिन पर मीठे का भोग लगाया जाता है। गणेश जी को खास मिठाई, मोदक और दूध आदि मंदिरों तथा घरों में चढाया जाता हैं। इस अवसर पर रवा का लड्डू भी बनाया जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
100 ग्राम सूजी
250 एम एल ग्राम दूध
10 ग्राम घी
½ कप चीनी, पाउडर
1 चुटकी इलायची

विधि-
एक नॉन स्टिक पैन में रवा को हल्का भूरा होने तक भून लीजिये। फिर उसमें घी और दूध मिला लीजिये। इसको तब तक मिलाइये जब तक कि मिश्रण थोड़ा चिपकने ना लगे। फिर उसमें इलायची पाउडर डाल कर मिलाएं। अब पैन को गैस से उतार लें और मिश्रण में पाउडर वाली चीनी मिला लें। इसके बाद उस मिश्रण से छोटे छोटे लड्डू बना लें। जब यह सूख जाए तब इसे सर्व कीजिये या एयर टाइट डिब्बे में रख दीजिये।



















